'दुल्हन' बनीं नजर आईं Pawri Girl दानानीर मोबीन, निकाह की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

Pawri Girl Dananeer Mobeen Bride Pics Viral: दुल्हन के लिबास में दानानीर मोबीन के कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Pawri Girl Dananeer Mobeen Seen As Bride, Nikah Pics Viral

Pawri Girl Dananeer Mobeen Seen As Bride, Nikah Pics Viral

Pawri Girl Dananeer Mobeen Bride Pics Viral: ‘पावरी हो रही है’ पाकिस्तानी लड़की का ये डायलॉग रातों-रात वायरल हो गया था। इस अनजान लड़की दानानीर मोबीन को दुनियाभर में पहचान मिली थी। अब दानानीर एक बार फिर वायरल हो रही हैं। दुल्हन के लिबास में उनके कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दानानीर इसमें निकाह करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

क्रीम कलर के लहंगे में खूबसूरत नजर आईं दानानीर

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में दानानीर क्रीम कलर के लहंगे में खूबसूरत दिख रही हैं। सजते संवरते उनका वीडियो भी सामने आया है। इस पोस्ट पर फैंस ने बधाइयों का सिलसिला शुरू कर दिया है। हालांकि आपको बता दें कि ये तस्वीरें उनकी रियल वेडिंग की नहीं हैं।

विज्ञापन

दरअसल, तस्वीरों में पाकिस्तानी शो ‘मोहब्बत गुमशुदा मेरी’ के आखिरी एपिसोड के दृश्य दिखाए गए हैं, जहां दानानीर के किरदार जूबी को अंततः प्यार मिलता है। वह अपने को-स्टार खुशाल खान उर्फ ​​​​सईम से शादी करती हैं। शो का आखिरी एपिसोड शुक्रवार, 27 अक्टूबर को प्रसारित हुआ, जो सीरीज का अंत है। दनानीर ने विरल भयानी की एक पोस्ट पर कमेंट करके दुल्हन के रूप में दिख रहीं हालिया तस्वीरों को लेकर फैली गलतफहमी को भी साफ किया।

https://www.instagram.com/p/Cy6KNIqIvZ9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=afef23c3-2587-4bfe-9ce2-d2235e31a15b&img_index=1

विज्ञापन

मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

दानानीर ने फोटोज शेयर कर लिखा- ”सच्ची मोहब्बत मिल ही जाती है। आप सब के प्यार का बहुत शुक्रिया। मुझे आशा है कि जुबिया और सैम को आप खूब प्यार देंगे। आप सब की, जुबिया।” दरअसल, वीडियो की सफलता के बाद दानानीर को पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऑफर मिले थे। उन्होंने हिट शो “मोहब्बत गुमशुदा मेरी” से अभिनय की शुरुआत की थी। जिसमें उनके एक्टिंग स्किल्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्हें शो में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का भी पुरस्कार मिला।

बताते चलें कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दानानीर मोबीन ने 2021 में ‘पावरी हो रही है’ वीडियो से इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी थी। भारतीय म्यूजिशियन यशराज मुखाते ने इस पर मैशअप भी बनाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ