प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने वीडियो का क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 7 सेकंड के इस वायरल वीडियो क्लिप में पीएम मोदी को कथित रूप से यह बोलते हुए दिखाया गया है, ‘हिंदुत्व हमारे लिए चुनावी खेल खेलने के लिए एक ताश का पत्ता है।’ वायरल वीडियो की जब हमने जांच की तो यह दावा गलत साबित हुआ। पता चला कि वीडियो 24 साल पुराना और एडिटेड है। असली वीडियो में पीएम मोदी ने कहा था “हिंदुत्व हमारे लिए चुनावी खेल खेलने के लिए एक ताश का पत्ता नहीं है।”
वायरल वीडियों में क्या है ?
‘People of Congress‘ (पीपल ऑफ कांग्रेस) नाम के फेसबुक पेज ने 27 अक्टूबर को एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का एक पुराना वीडियो है। इस वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है “हिंदुत्व भारतीय जनता पार्टी का कभी चुनावी नारा नहीं रहा है। हिंदुत्व हमारे लिए आर्टिकल ऑफ फेथ है। यह चुनावी खेल खेलने के लिए एक ताश का पत्ता है।’ वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा है ,’#हिंदुत्व #भाजपा और #मोदी के लिए चुनाव में इस्तेमाल होने वाला सिर्फ एक ताश का पत्ता है।’
वायरल वीडियो क्लिप के ऊपर लिखा है: “हिंदू धर्म मोदी के लिए ताश का पत्ता है”। वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।
पड़ताल में क्या सामने आया ?
सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को इनविड टूल में डालकर इसके की-फ्रेम निकाले। हमने उन फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च टूल में डालकर चेक किया। लेकिन हमें यह वीडियो काफी ढूंढ़ने पर भी कहीं नहीं मिला। इस पर हमने वीडियो को ठीक से देखा। बारीकी से देखने पर ‘बोले भारत’ का वॉटरमार्क स्क्रीन पर स्क्रोल करते दिखा।
यह भी पढ़ें : Fact Check : क्या केरल में फिलिस्तीन के समर्थकों ने इटली का झंडा लहराया, वायरल वीडियो की सामने आई सच्चाई
अब हमने कीवर्ड सर्च की मदद से गूगल ओपन सर्च किया। हमें न्यूज चैनल जी न्यूज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक 14 मिनट लंबा वीडियो मिला, जिसका टाइटल था ‘PM मोदी का 24 साल पुराना इंटरव्यू ‘ वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा था, ‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिवस है। पीएम मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन में कई ऐसे काम किए जो लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। इस रिपोर्ट में देखिए 24 साल पुराना नरेंद्र मोदी का Zee News के साथ इंटरव्यू।” वीडियो को 17 सितम्बर, 2022 को अपलोड किया गया था।
वायरल क्लिप वीडियो में 10वें मिनट के हिस्से पर देखी जा सकती है। यहां इंटर्व्यूअर नरेंद्र मोदी से पूछते हैं “नरेंद्र मोदी जी, आपका हिंदुत्व का नारा था, जिससे सन 1984 में आपके पास दो सीटें आई थी। उसके बाद बढ़ते-बढ़ते आप 1998 में सरकार बनाने के मुकाम तक पहुंच गए। अब आपका हिंदुत्व का नारा भी फेल कर गया। इस इलेक्शन में फिर से आपने इलेक्शन गिमिक के नाम पर वंदे मातरम और सरस्वती वंदना की बात की, लेकिन लोग समझ गए कि यह वोट लेने के लिए इलेक्शन टाइम पर एक सेंटीमेंटल इश्यू को उठाते हैं।
इस पर नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया, “हिंदुत्व भारतीय जनता पार्टी का कभी भी चुनावी नारा नहीं रहा है। हिंदुत्व हमारे लिए आर्टिकल ऑफ फेथ है। यह चुनावी खेल खेलने के लिए एक ताश का पत्ता नहीं है। यह इश्यू कभी था ही नहीं।” इस तस्वीर को शेयर करने वाले फेसबुक पेज ‘People of Congress‘ (पीपल ऑफ कांग्रेस) की सोशल स्कैनिंग करने करने पर पता चला कि पेज को 52 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
यह भी पढ़ें : Fact Check: RBI ने रद्द किया बड़े बैंक का लाइसेंस? क्या है पूरी सच्चाई
संबंधित खबरें
'सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, महाराष्ट्र का धन्यवाद...', BMC चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी
286 days agoअगले 3 महीनों में कॉलेस्ट्रोल को कम कर देगा यह फल, नसों से पिघलकर निकलने लगेगी गंदगी
331 days agoIndian Army के लिए स्पेशल फंड, अक्षय कुमार के नाम पर मैसेज वायरल; जानें सच्चाई
550 days agoFact Check: क्या बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय दास का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल? जानिए दावे की सच्चाई
697 days agoFact Check: क्या ईरान के हमले से बचने को बंकर में घुसे नेतन्याहू? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
757 days agoक्या देश को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त? जानें वायरल नोटिफिकेशन का सच
960 days agoFact Check: क्या मणिशंकर अय्यर की बेटी को मिला सोसायटी खाली करने का आदेश? राम मंदिर पर किया था विवादित पोस्ट
1001 days agoFact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई
1007 days agoराम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई
1010 days agoक्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
1014 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines