Fact Check: पाकिस्तान नहीं भारत के हैदराबाद की है ताले वाले कब्र की तस्वीर, सामने आया सच
Edited By Bhola Sharma

Fact Check Grave
Edited By Bhola Sharma

Fact Check Grave
Fact Check: 29 अप्रैल को डेली टाइम्स के हवाले से एएनआई न्यूज एजेंसी ने एक खबर प्रकाशित की कि पाकिस्तान में मां-बाप अपनी बेटियों की कब्रों पर ताला लगा रहे हैं, ताकि उन्हें रेप से बचाया जा सके। इसे पाकिस्तानी मूल के लेखक हैरिस सुल्तान ने अपने ट्वीटर अकाउंट से जारी किया था। फैक्ट चेक में ये दावा गलत साबित हुआ है। कब्र पर ताला लगाने का मामला पाकिस्तान का नहीं बल्कि भारत के हैदराबाद का है। क्यों कब्र पर ताला लगाया गया, इसकी भी सच्चाई सामने आ गई है।
This Grave is in India not from Pakistan.
It is in DarabJung Colony, Madannapet, Hyderabad, Telangana
And a lock has been put on this grave so that no one should bury someone else in this grave. pic.twitter.com/p1WaUlwDcf
— زماں (@Delhiite_) April 30, 2023
यह कब्र हैदराबाद के मदन्नापेट के दरबजंग कॉलोनी में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कब्र एक 60 साल की महिला की है। उसकी मौत दो साल पहले हो गई थी। परिवार वालों ने इसलिए ताला लगा दिया, ताकि कोई इस कब्र में किसी और को न दफनाए। सुरक्षा के लिए लोहे की ग्रिल से कब्र को बंद कर दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कब्रिस्तान में जगह नहीं है। इसके चलते लोग पुरानी कब्र पर नए शवों को दफना देते हैं। पूर्वजों की कब्र को बचाने के लिए स्थानीय लोग ताला लगाकर बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: