Quit Smoking For A Month Effects : स्मोकिंग यानी सिगरेट पीना छोड़ने का फैसला करने के लिए काफी हिम्मत चाहिए होती है, स्मोकिंग करने वाले लोग इसे बहुत बेहतर तरीके से समझेंगे। लेकिन, यह फैसला आपका जीवन बदल सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि स्मोकिंग छोड़ने के एक महीने के अंदर ही आपको बदलाव दिखने लग जाएंगे। इस रिपोर्ट में जानिए कि अगर आप एक महीने के लिए सिगरेट पीना छोड़ दें तो आपकी बॉडी और हेल्थ पर इसका कैसा असर पड़ेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार जैसे ही आप सिगरेट पीना बंद कर देते हैं, आपका शरीर कुछ घंटों के अंदर ही टॉक्सिन्स को खत्म करना शुरू कर देता है। इससे सर्कुलेशन बेहतर होता है और कार्डियोवेस्क्युलर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यह सकारात्मक बदलाव की नींव रखता है। आपके फेफड़े बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं क्योंकि एयरवेज में नुकसानदायक टॉक्सिन्स नहीं होते। इससे खांसी और सांस लेने में होने वाली दिक्कत से भी काफी राहत मिलने लगती है।
सिगरेट छोड़ने से होंगे ये शारीरिक लाभ
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यानी अगर आप सिगरेट छोड़ने का फैसला करते हैं और इस पर टिके रहते हैं तो दिल का दौरा पड़ने या स्ट्रोक आने का खतरा कम हो जाएगा।
सिगरेट पीना छोड़ने के कुछ दिन के अदंर ही आपके फेफड़े ठीक होना शुरू हो जाते हैं। इससे नुकसानदायक पदार्थ खत्म होते हैं और श्वसन तंत्र को आराम मिलता है। इसके सांस लेने में होने वाली समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
मानसिक स्वास्थ्य में भी आएगा सुधार
स्मोकिंग छोड़ने के कुछ दिन बाद ही आप नोटिस करेंगे कि आपका मूड पहले से काफी बेहतर रहता है। आपको ध्यान केंद्रित करने में होने वाली दिक्कत से छुटकारा मिलने लगेगा। आपका चिड़चिड़ापन भी कम होगा और आप खुश रहेंगे।
सिगरेट छोड़ने से आपको नींद अच्छी आएगी और आपकी एनर्जी का लेवल भी बढ़ेगा। इससे सोते वक्त आपका शरीर ज्यादा आराम में रहेगा जिससे अगली सुबह आप फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इससे मानसिक शांति भी मिलेगी।
आसान नहीं मगर कैसे छोड़ें स्मोकिंग
स्मोकिंग की आदत को छोड़ पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। शरीर को निकोटिन की लत लग चुकी होती है और छोड़ने के शुरुआती दिनों में आपको काफी समस्या हो सकती है। लेकिन हमेशा याद रखें कि यह फैसला लेने वाले आप अकेले नहीं हैं। विशेषज्ञ इसके लिए हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से मदद लेने के लिए कहते हैं ताकि इन चुनौतियों का आप सामना कर सकें। बिना स्मोक किए बीतने वाला हर महीना आपके शरीर और दिमाग के लिए बड़ी जीत की तरह होगा।
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
41 mins agoदुनिया की 8वीं सबसे महंगी सेना, फिर भी चंद हूतियों के आगे क्यों बेबस सऊदी?
1 hr agoसिंहासन हिला रहे 'Gen-Z'! भारत से फ्रांस तक सड़कों पर कैसे उतरे युवा?
1 hr agoअटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल की नियुक्ति की क्या है पूरी प्रक्रिया
21 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
21 hrs agoजेपी आंदोलन से CJP प्रदर्शन तक का सफर
2 days agoरेलवे स्टेशन का नाम कैसे बदला जाता है? जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
3 days agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
4 days agoविदेश यात्रा पर क्यों जाते हैं CM, उन्हें भी लेनी पड़ती है किसी की मंजूरी?
6 days agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines