Explainer: दुल्हन का अनोखा लिबास, 350 साल पुराना रिवाज, क्या है मैतेई रस्म, जिससे रणदीप-लिन की शादी हुई

Meitei Rituals Of Wedding: देशभर में शादी के अनोखे रिवाज और रस्में प्रचलित हैं। ऐसे ही एक रिवाज के बारे में हम आपको बताते हैं, जिसके अनुसार एक्टर रणदीप हुड्डा ने शादी की।

Meitei Rituals Of Wedding

Meitei Rituals Of Wedding

विज्ञापन

Meitei Rituals Of Wedding In Manipur Explainer: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 29 नवंबर को मणिपुर के इम्फाल में मैतेई रिवाज से शादी की, लेकिन यह शादी काफी सुर्खियों में हैं। इस शादी का तरीका, इसकी रस्में, दुल्हा-दुल्हन का लिबास, शादी की तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद की जा रही है। सबसे ज्यादा चर्चा शादी के तरीके और रस्मों की हो रही है, जिसे शायद पहली बार देशवासियों ने देखा है। रणदीप-लिन की शादी जिन रस्मों-रिवाजों के साथ हुई, वह मणिपुर का मैतेई रिवाज है, आइए इसके बारे में जानते हैं…

 

Advertisment

दुल्हा-दुल्हन दोनों का अनोखा लिबास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर में मैतेई रिवाज से शादियां होती हैं। यह करीब 350 साल पुराना रिवाज है, जिसे आज भी पूरी शिद्दत से निभाया जाता है। मैतेई रस्म के तहत, दुल्हे को एक स्पेशल ड्रेस पहनाई जाती है। इस ड्रेस में दूल्हा सफेद रंग का धोती कुर्ता पहनता है। साथ में सफेद-सुनहरे रंग की कोकयेट पगड़ी पहनाई जाती है। दुल्हे के शरीर के ऊपरी हिस्से को पूरी तरह से सफेद रंग के कपड़े से कवर किया जाता है। वहीं दुल्हन को पोटलई ड्रेस पहनाई जाती है। इस ड्रेस में दुल्हन सिलेंड्रिकल स्टाइल में लहंगा पहनती है। इस ड्रेस में साटिन का कपड़ा इस्तेमाल हुआ, जिस पर ग्लिटरी वर्क काफी खूबसूरत लग रहा था।

 

विज्ञापन

ऐसे निभाई जाती हैं शादी की रस्में

मैतेई रिवाज के अनुसार, मैतेई रस्मों को मणिपुरी विवाह, लुहोंगबा और यम पानबा भी कहते हैं। तुलसी के पौधे को साक्षी मानकर दुल्हा-दुल्हन वचन लेते हैं। जयमाला पहनाने के बाद दुल्हन दुल्हे को हाथ जोड़कर नमस्ते करती है। दुल्हा-दुल्हन को एक घेरे में बैठाकर दुल्हन के पिता दुल्हे की पूजा करते हैं। दुल्हन के परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शगुन के रूप में पैसे देकर दोनों का सम्मान करते हैं। दुल्हन के घर की 3 बड़ी महिलाएं दुल्हे के परिवार का खास तरीके से स्वागत करती हैं। इसके तहत केले के पत्ते से कवर एक थाली में पान सुपारी रखी जाती है और उसे दुल्हे के परिवार के सदस्यों को उपहार स्वरूप दिया जाता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

दुल्हन-दुल्हन ने शेयर की तस्वीरें

बता दें कि रणदीप और लिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें दोनों ने खूबसूरत कैप्शन दिया- ‘आज से हम एक हैं #JustMarried’। दोनों स्टार्स को उनके फैंस कमेंट्स करके शादी की बधाई दे रहे हैं। साथ ही दोनों के लिबास और शादी करने के तरीके की भी काफी तारीफ कर रहे हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

N24 Whatsapp Group

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ