आबादी के मामले में भारत दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच चुका है. यूनाइटेड नेशन के मुताबिक भारत की जनसंख्या चीन से भी अधिक हो गई है. हालांकि भारत की जनसंख्या वास्तव में कितनी है, वो तो जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा. आबादी की बात होते ही, कई लोग सोचते हैं कि किसी देश के लिए उसकी बड़ी आबादी होना ज्यादा चिंताजनक बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जनसंख्या कम होने से भी देशों की परेशानी बढ़ जाती है.
जापान की घटती आबादी
जी हां, अगर किसी देश की जनसंख्या दर में गिरावट आती है तो, वहां की सरकार आबादी को बढ़ाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं शुरू करती है, लुभावने ऑफर देना शुरू कर देती है. हालांकि बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि आखिर आबादी कम होने से कोई देश टेंशन में क्यों आ जाते हैं. ऐसा ही कुछ दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था जापान के साथ हो रहा है. जापान की आबादी कई दशकों बाद 12 करोड़ से निचले स्तर तक पहुंच गई है. बुजुर्गों की बढ़ती संख्या से परेशान जापान अब घटती जनसंख्या से भी परेशान है.
यह भी पढ़ें: रूस और बांग्लादेश रुपये में क्यों करेंगे लेन-देन, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने और पड़ोसी देश को कैसे होगा फायदा?
42 वर्षों में पहली बार 12 करोड़ के नीचे आबादी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में जारी सरकारी आंकड़ों में बताया गया कि 42 वर्षों में पहली बार जापान की आबादी 12 करोड़ से नीचे पहुंच गई है. 1 जनवरी तक देश में जापानी नागरिकों की संख्या करीब 11.97 करोड़ दर्ज की गई, जबकि विदेशी नागरिकों को मिलाकर कुल आबादी 12.38 करोड़ है. जापान में 2009 के बाद से लगातार 17वें वर्ष जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, देश की कुल प्रजनन दर घटकर 1.14 पर पहुंच गई है, जो रिकॉर्ड निचला स्तर है.
आबादी घटने से सबसे बड़ा खतरा
आबादी घटना का सीधा असर मैनपावर (काम करने वाले लोगों की कमी) पर पड़ रहा है. कामकाजी उम्र के लोगों की संख्या कम होने से उद्योगों में कर्मचारियों की कमी बढ़ रही है, जबकि बुजुर्ग आबादी के बढ़ने से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा पर सरकारी खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कारण सरकार टैक्स कलेक्शन और आर्थिक विकास की रफ्तार बनाए रखने की चुनौती से भी जूझ रही है.
यह भी पढ़ें: तस्लीमा नसरीन 19 साल बाद कोलकाता लौटीं, क्यों शहर छोड़ने को किया था मजबूर?
सुरक्षा और कारोबार का खतरा
घटती आबादी का असर केवल अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं रहता. युवाओं की संख्या कम होने से सेना में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की संख्या कम होती है, जिससे भविष्य में राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी प्रभाव पड़ सकता है. दूसरी ओर, बाजार में उपभोक्ताओं की संख्या घटने से निवेश, कारोबार और नए रोजगार के अवसर प्रभावित होते हैं. कई क्षेत्रों में स्कूल, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सेवाओं पर भी इसका असर दिखाई देने लगता है.
संबंधित खबरें
जेपी आंदोलन से CJP प्रदर्शन तक का सफर
5 hrs agoरेलवे स्टेशन का नाम कैसे बदला जाता है? जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
1 day agoनोबेल पुरस्कार विजेताओं को 'लॉरिएट' क्यों कहा जाता है? दिलचस्प है कहानी
1 day agoविदेश यात्रा पर क्यों जाते हैं CM, उन्हें भी लेनी पड़ती है किसी की मंजूरी?
3 days agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
4 days agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
4 days agoकिन्हें दिया जाता है नोबेल पुरस्कार, अब तक कितने भारतीयों को मिला ये अवॉर्ड
5 days agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
5 days agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को छूट
6 days agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines