Indian Railway ticket refund rules: भारतीय रेलवे को भारत की जीवन रेखा भी कहा जाता है। प्रतिदिन ट्रेन से लाखों यात्री एक जगह से दूसरी जगह पर जाते हैं। अन्य साधनों की अपेक्षा ट्रेन से सफर करना सस्ता भी पड़ता है। अगर हम जनरल बोगी के अलावा स्लीपर या एसी कोच में सफर करते हैं तो उसके लिए हमें पहले से रिजर्वेशन कराना पड़ता है। कभी-कभी ट्रेन लेट भी हो जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर ट्रेन लेट हो जाती है तो आपको पूरा रिफंड मिलेगा।
जी, हां सही सुना आपने। अगर आपकी ट्रेन लेट होती है तो आपको पूरा रिफंड मिलेगा, लेकिन यह रिफंड किसे और कब मिलता है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
क्या है रिफंड को लेकर रेलवे की नीति?
रेलवे के मुताबिक, रिफंड के पात्र वे यात्री हैं, जिनके पास कन्फर्म, आरएसी या वेटलिस्ट टिकट है और उनकी ट्रेन में तीन घंटे से अधिक की देरी होती है। रिफंड के पात्र वे यात्री भी हैं, जो ट्रेन के लेट होने की वजह से अपनी यात्रा रद्द कर देते हैं। यदि आपने आरक्षण काउंटर से टिकट खरीदा है तो पूर्ण रिफंड प्राप्त करने के लिए आपको अपना टिकट रद्द करना पड़ेगा। वहीं, यदि आपके पास ई-टिकट है तो आपको ट्रेन रवाना होने से पहले एक ऑनलाइन टीडीआर भरना होगा।
तीन से सात दिन में मिल जाएगा रिफंड
ई-टिकट के लिए रिफंड राशि आपको तीन से सात कार्यदिवसों के भीतर मिल जाएगी। वहीं, अगर आप ट्रेन छूटने के बाद टिकट रद्द करते हैं तो आपको रिफंड नहीं मिलेगा। रिफंड के लिए आप IRCTC की वेबसाइट या एप के साथ आरक्षण काउंटर पर जाकर अनुरोध कर सकते हैं। पूर्ण रिफंड का अनुरोध तभी किया जा सकता है, जब आपकी ट्रेन तीन घंटे से अधिक लेट हो।
यह भी पढ़ें: Indian Railway: रेलगाड़ी के पूरे डिब्बे की करनी है बुकिंग? तो ये है आसान तरीका और Ticket Price
टिकट कैंसिल करने का शुल्क
अगर आप फर्स्ट एसी या एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा करने के लिए टिकट बुक किया है तो 48 घंटे से अधिक पहले टिकट को रद्द करने पर आपको प्रति यात्री 240 रुपये रद्दीकरण शुल्क देना होगा। एसी-2 के लिए यह 200, एसी-3 के लिए 180 और द्वितीय श्रेणी के लिए 60 रुपये होगा। वहीं, 48 घंटे से कम और ट्रेन के आने से 12 घंटे पहले टिकट के कैंसिल करने पर भुगतान किए गए कुल किराए का 25 प्रतिशत देना होगा।
अगर 12 घंटे से कम समय और प्रस्थान से चार घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करने पर आपको भुगतान किए गए किराए का 50 प्रतिशत शुल्क देना होगा। बता दें कि इन नियमों में किसी भी बदलाव या संशोधन के लिए यात्रियों को रेलवे के दिशानिर्देशों की जांच करते रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Explainer: Smishing Scam क्या है, जिसे लेकर भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट; कैसे रहेंगे इससे सुरक्षित?
संबंधित खबरें
क्या है दसवीं अनुसूची जिसके तहत जा सकती है विधायक-सांसद की सदस्यता?
21 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
2 days agoपाकिस्तान समेत 4 देशों का रक्षा समझौता, भारत की बढ़ेगी चिंता?
3 days agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
3 days agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
4 days agoMecca Defence Pact: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान के समझौते की पूरी जानकारी
4 days agoदीपके से बार-बार क्यों साइन कराया जा रहा पीस बॉन्ड? क्या कहते हैं नियम
7 days agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines