Bullet Train: बुलेट ट्रेन को लेकर रेलमंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, वीडियो में देखिए कितना काम हुआ पूरा

Bullet Train News: बालासोर रेल दुर्घटना में करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी। रेलमंत्री ने ट्रैक पर ट्रेनों के टकराने से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के बारे में भी बताया।

Bullet Train in India

Bullet Train in India: भारत में बुलेट ट्रेन चलने का इंतजार करने वालों का सपना जल्द ही पूरा होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे लेकर जानकारी दी है। देश में बुलेट ट्रेन दौड़ने में अब बहुत देर नहीं है। इसके लिए ट्रैक बनाने का काम चल रहा है। गुजरात में बिलिमोरा और सूरत के बीच 50 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाया जा रहा है। इसका काम अगस्त 2026 में पूरा हो जाएगा। तबतक इसका पहला सेक्शन तैयार हो जाएगा। रेलमंत्री ने एक्स पर बन रहे ट्रैक का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति, 21 नवंबर 2023 तक 251.40 किलोमीटर पिलर। 103.24 किमी एलिवेटेड सुपर-स्ट्रक्चर।

विज्ञापन

बता दें कि देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलनी है। यह दूरी 508 किलोमीटर की है, जिसमें कुल 12 स्टेशन होंगे। इसका 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात में होगा जबकि 154 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में होगा। इस परियोजना का कुल बजट एक लाख करोड़ से ज्यादा है। बुलेट ट्रेन चलने से अहमदाबाद से मुंबई पहुंचने में साढ़े 5 घंटे ही लगेंगे। अभी इस रूट पर 7-8 घंटे का समय लगता है। इस रूट पर बुलेट ट्रेन की स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 14 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन पीएम शिंजो आबे ने इसका उद्घाटन किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहले क्या कहा था रेलमंत्री ने

बता दें कि इसके पहले भी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिसमें 100 किलोमीटर पुल और 230 किलोमीटर घाट का काम पूरा करना शामिल है। बिलिमोरा-सूरत खंड इसका एक हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने देश के रेल नेटवर्क और सेवाओं में सुधार के लिए कई योजनाओं की घोषणा की।

विज्ञापन

देखिए बुलेट ट्रेन पर ये रिपोर्ट

बता दें कि हाल ही में ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए हैं। बालासोर रेल दुर्घटना में करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी। रेलमंत्री ने ट्रैक पर ट्रेनों के टकराने से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के बारे में भी बताया। इसके साथ ही उन्होंने हाथियों और ट्रेनों के बीच टकराव को रोकने पर भी अपडेट दिया। उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों को रेलवे के माध्यम से बेहतर ढंग से जोड़ने पर भी बल दिया

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ