भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर चर्चा और विपक्ष के हमले के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेस में पीयूष गोयल ने साफ किया कि एक ओर भारतीय कपड़ा, हस्तशिल्प और टेक्निकल प्रोडेक्ट के लिए अमेरिकी बाजार के दरवाजे खुल गए हैं, वहीं भारतीय किसानों और डेयरी प्रोडेक्ट के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका कौनसे प्रोडेक्ट हमारे यहां बेच पाएगा और हमारे कौनसे प्रोडेक्ट वहां हम बेच पाएंगे. यानी दोनों देशों ने एक दूसरे के किन प्रोडेक्ट्स पर टैरिफ कम या खत्म किया है. ताकि ये प्रोडेक्ट्स एक दूसरे के बाजार में आम रेट पर मिल सकें, जिससे खरीदार उनकी ओर आकर्षित हो पाएं.
उन्होंने कहा कि भारत पर 50 फीसदी टैरिफ से घटकर 18 फीसदी कम होने के बाद कई दूसरी इकॉनमी की तुलना में अमेरिका का टैरिफ बहुत कम है. इस डील के तहत भारत ने किसी भी ऐसे अमेरिकी एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट के लिए अपने दरवाजे नहीं खोले हैं जो भारत के किसानों की आजीविका के लिए खतरा पैदा कर सकें.
यह भी पढ़ें : भारत-US डील से क्या बांग्लादेश को सता रहा कंगाली का डर? चुनाव से 72 घंटे पहले करने जा रहा ‘सीक्रेट’ डील
कहां भारत ने नहीं दी रियायत
कुछ कैटेगरी ऐसी हैं, जहां भारत ने अमेरिका को कोई टैरिफ रियायत नहीं दी है. इस कैटेगरी के प्रोडेक्ट्स पर टैरिफ बिल्कुल वैसे ही रहेंगे जैसे पहले थे. सरकार का कहना है कि अमेरिकी डेयरी के लिए कोई बाजार नहीं खोला गया है.
फसलें : गेहूं, चावल, मक्का, सोया और तिलहन.
डेयरी : दूध, चीज़, पनीर, मक्खन, घी, क्रीम, छाछ और दही.
खाद्य प्रोडेक्ट : पोल्ट्री और मीट कैटेगरी.
सब्जियां : आलू, लहसुन, भिंडी, मटर, मशरूम, शकरकंद, लौकी, हरी मिर्च, कद्दू, बीन्स और फ्रेश/फ्रोजन सब्जियां. फ्रोजन आलू, मटर और बीन्स, मिक्स सब्जियां, डिब्बाबंद चीजें, प्रिजर्व्ड खीरे और मशरूम. सूखा प्याज और लहसुन, डिहाइड्रेटेड पाउडर, काबुली चना.
फल : केला, केला प्रोडेक्ट, आम, संतरा और बेरीज.
मसाले और चाय: काली मिर्च, लौंग, मिर्च, दालचीनी, हल्दी, धनिया, जीरा, अजवाइन, मेथी, सरसों, तेज पत्ता और चाय.
यह भी पढ़ें : दुनिया को लड़ाकू विमान JF-17 बेचने निकला कंगाल पाकिस्तान, कई देश खड़े कतार में; पर बनाने के पैसे ही नहीं
कहां मिली अमेरिका को रियायत
औद्योगिक सामान: मशीनरी, इलेक्ट्रिकल, वाहन और उनके पुर्जे, केमिकल्स.
तकनीक और सेमीकंडक्टर : हाई-एंड सर्वर, AI हार्डवेयर, जीपूयी, डेटा-सेंटर उपकरण, सेमीकंडक्टर इनपुट्स.
ऐसी चीजों पर भी अमेरिका को रियायत दी गई है, जिनका इस्तेमाल अमीर परिवार ही करते हैं, इनसे छोटे किसानों को कोई खतरा नहीं है. इनमें सूखे डिस्टिलर ग्रेन, लाल ज्वार, ट्री नट्स, सोयाबीन तेल, सेलेक्ट्ड फ्रूट्स, वाइन एंड स्पिरिट शामिल हैं.
यह भी पढ़ें : EU से डील कर भारत ने कैसे छीना पाकिस्तान के मुंह का निवाला? शहबाज शरीफ की उड़ाई नींद; मचा हाहाकार
बदले में अमेरिका से क्या मिल रहा?
अमेरिका भारतीय एक्सपोर्ट पर 18 फीसदी टैरिफ लागू करेगा जो पहले बहुत ज्यादा थे. इससे कपड़ा, चमड़ा, प्लास्टिक, हस्तशिल्प, दवाएं, रत्न और हीरे और विमान के पुर्जों के सेक्टर को फायदा मिलेगा. इसके अलावा US कुछ भारतीय प्रोडक्ट्स पर पहले लगाए गए मेटल-सिक्योरिटी टैरिफ को भी वापस ले रहा है.
संबंधित खबरें
क्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
3 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
5 hrs agoआम पटाखों से कैसे अलग हैं ये ग्रीन पटाखे? पर्यावरण के लिए कितने सुरक्षित
1 day agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 day agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
2 days agoMLC चुनाव में भारत में 'स्नातक' और 'शिक्षक' सीटें क्यों होती हैं?
3 days agoसमुद्री जहाज का काल- लिम्पेट माइंस, WW2 से मचा रहा तबाही, कैसे करता है काम?
3 days agoभारत में किन चुनावों में अब तक इस्तेमाल होता है बैलेट पेपर?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines