हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'विभीषण' ने कराया मादुरो का तख्तापलट? वेनेजुएला सरकार में था CIA का जासूस; US ने ऐसे बिछाया था जाल

अमेरिकी सेना ने मात्र 2.20 घंटे ऑपरेशन चलाकर वेनेजुएला में तख्ता पलट कर दिया. इस ऑपरेशन की तैयारी अमेरिकी सेना कई महीनों से कर रही थी.

विज्ञापन
अमेरिकी सैनिक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर न्यूयार्क ले गए.

अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है. अमेरिका के सुरक्षा बलों ने शनिवार तड़के काराकास में हमला किया था. इसके बाद वहां के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर अमेरिका ले गए. अब मादुरो के खिलाफ न्यूयार्क में मुकदमा चलेगा. मादुरो को पकड़ने के लिए ऑपरेशन Absolute Resolve चलाया गया था. इसकी प्लानिंग और रिहर्सल महीनों से की जा रही थी. अमेरिका ने पहले वेनेजुएला के तट पर अपनी सेना की तैनाती बढ़ाई. इसके साथ ही खुफिया एजेंसियां मादुरो की दिनचर्या की बारीकी से स्टडी कर रही थीं. उनकी लोकेशन के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही थी, कि वह किस समय कहां रहते हैं. मादुरो के पालतू जानवरों और कपड़ों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की गई.

अमेरिकी सेना ने मात्र 2.20 घंटे ऑपरेशन चलाकर वेनेजुएला में तख्ता पलट कर दिया. लेकिन सवाल यह है कि आखिर अमेरिका सेना ने इस ऑपरेशन की कैसे तैयारी की थी, कि इतने कम समय में और इतनी आसानी से मिशन को अंजाम दे दिया.

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति मादुरो के बॉडीगार्ड्स भी अमेरिका के लिए कर रहे थे काम, ट्रंप सरकार ने रिश्वत में दी इतनी मोटी रकम

विज्ञापन

वेनेजुएला सरकार में घुसाया अपना जासूस

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला सरकार में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने अपना इनसाइडर घुसा रखा था. सीआईए का यह इनसाइडर ही मादुरो की लगातार जासूसी कर रहा था. यह इनसाइडर इतना ज्यादा अंदर घुसा हुआ था कि वह अमेरिकी सुरक्षाबलों को मादुरो के बारे में पल-पल की जानकारी मुहैया करवा रहा था. मादुरो क्या खाते हैं, कहां और कब सोते हैं, क्या पहनते हैं… ये सब जानकारी सीआईए की दी गई. कई महीनों से मादुरो की जासूसी की जा रही थी. अमेरिका ने जो ऑपरेशन किया है, वह उस इनसाइडर की ओर से मुहैया करवाई गई जानकारी के आधार पर ही किया गया.

इसके अलावा स्टील्थ ड्रोनों से भी मादुरो की जासूसी की गई थी. इन ड्रोनों को पकड़ना मुश्किल है, क्योंकि ये बिना सिग्नल के अपने टारगेट को ढूंढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सड़कें सूनी, दुकानें बंद, चारों तरफ अंधेरा… घरों में कैद हुए वेनेजुएला के लोग, भारतीय ने बयां की आंखों देखी

मादुरो के करीबी ने भी की जासूसी

CIA ने अगस्त महीने की शुरुआत से ही वेनेजुएला में अपनी एक छोटी टीम तैनात कर रखी थी. यह टीम मादुरो के डेली रुटीन के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही थी. इसके अलावा मादुरो के ही एक करीबी व्यक्ति पर भी CIA ने भरोसा किया. मादुरो के उस करीबी से भी सीआईए को जानकारी मिलती रही. यानी मादुरो की सरकार में भी ‘विभीषण’ मौजूद था.

विज्ञापन

घर की रिप्लिका से रिहर्सल

मादुरो जिस घर में रहते थे अमेरिकी सेना ने उसकी रिप्लिका बनाई थी. इसी रिप्लिका के जरिए ऑपरेशन की रिहर्सल की गई थी. डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था कि मादुरो जिस घर में रहते थे, वह किले की तरह था. उस घर के चारों तरफ स्टील लगा हुआ था. रिप्लिका में भी स्टील लगाई गई थी. अमेरिकी सैनिक इस तैयारी के साथ गए थे कि वे अपने साथ ऐसी मशीनें ले गए थे, जरूरत पड़ने पर स्टील भी काटा जा सकता था.

यह भी पढ़ें : 30 मिनट, 150 विमान… कैसे बेडरूम से राष्ट्रपति मादुरो को उठा ले गए US सैनिक; जानिए- पूरे मिशन की कहानी

विज्ञापन

15,000 सैनिक, फाइटर जेट

अमेरिका ने कैरिबियन में बड़ी तादाद में मिलिट्री तैनात की थी. इनमें एक एयरक्राफ्ट कैरियर, 11 वॉरशिप और एक दर्जन से ज्यादा F-35 फाइटर जेट शामिल हैं. 15,000 से ज्यादा US सैनिकों को इस इलाके में भेजा गया था. इस इलाके में रिफ्यूलिंग टैंकर और ड्रोन भी तैनात किए गए थे. बॉम्बर, फाइटर जेट और टोही प्लेन समेत 150 से ज्यादा एयरक्राफ्ट इस मिशन में लगाए गए थे. अमेरिका ने वेनेजुएला के एयर डिफेंस सिस्टम और दूसरे मिलिट्री टारगेट को निशाना बनाया गया. अमेरिकी सैनिकों ने ऑपरेशन शुरू होने से पहले काराकास की बिजली भी काट दी थी, जिसकी वजह से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola