सड़कें सूनी, दुकानें बंद, चारों तरफ अंधेरा… घरों में कैद हुए वेनेजुएला के लोग, भारतीय ने बयां की आंखों देखी

अमेरिकी सैनिकों ने काराकास में हवाई हमले किए थे. इसके बाद राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया, और उन्हें न्यूयॉर्क ले गए. अब वहां के लोग डर के माहौल में रह रहे हैं.

venezuela condition

वेनेजुएला पर अमेरिकी सेना के हमले के बाद वहां की राजधानी काराकास और दूसरे पड़ोसी शहरों में डर का माहौल है. अमेरिकी सैनिकों ने शनिवार को काराकास में हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उठाकर अमेरिका ले गए थे. हवाई हमलों में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर ग्रिड को काफी नुकसान पहुंचा है. इसकी वजह से शहर का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा है. शहर में कम्युनिकेशन नेटवर्क ठप है. सड़कें खाली और दुकानें बंद हैं.

विज्ञापन

इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में काराकास में रहने वाले भारतीय समुदाय के सुनील मल्होत्रा ​​के हवाले से लिखा है कि हमले में काफी नुकसान हुआ है और खाने का सामान लेने के लिए लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं और चारों तरफ डर का माहौल है. अमेरिकी सेना ने काराकास एयरपोर्ट और शहर से करीब 100 किलोमीटर दूर वेनेजुएला के सबसे बड़े एयर बेस को निशाना बनाया है.

विज्ञापन

खाने के लिए दुकानों पर लंबी लाइनें

साथ ही बताया कि हमले के बाद, वहां की दुकानें बंद हैं. सार्वजनिक परिवहन सेवा भी बंद कर दी गई है. वहां रहने वाले लोग घरों के अंदर कैद हो गए हैं. कुछ सुपरमार्केट खुले हैं, जहां पर 500 से 600 लोगों की बाहर लाइन लगी हैं. ब्रेड बेचने वाली दुकानों पर ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है, क्योंकि लोग खाना स्टोर कर रहे हैं. दवाई की दुकानों पर भी भीड़ बहुत ज्यादा है.

विज्ञापन

मोबाइल भी बाहर कर रहे चार्ज

लाइट नहीं होने की वजह से लोग दूर-दूर जाकर अपना मोबाइल चार्ज कर रहे हैं . मल्होत्रा ने बताया कि मोबाइल चार्ज करने में भी 6-7 घंटे लग रहे हैं. क्योंकि वहां भी फोन चार्ज करने वालों की जबरदस्त भीड़ है. स्थानीय प्रशासन या सरकार की ओर से कोई स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया गया है. अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं है कि बिजली कब आएगी.

विज्ञापन

घरों में कैद हैं लोग

साथ ही मल्होत्रा ने बताया कि वहां के लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया है. क्योंकि उन्हें डर है कि साल 2014 और 2017 में हुए विरोध प्रदर्शन की तरह हालात ना पैदा हो जाएं. उस वक्त प्रदर्शन में काफी लोग मारे गए थे और बच्चों को भी जेल में डाल दिया गया था, जिन्हें कभी रिहा नहीं किया गया.

मल्होत्रा ​​के अनुसार, काराकास में भारतीय समुदाय के कम ही लोग रहते हैं. भारतीय दूतावास ने वेनेजुएला में रहने वाले भारतीयों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है और इसके जरिए उन्हें निर्देश शेयर किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

बता दें, शनिवार को अमेरिकी सैनिकों ने काराकास में हवाई हमले किए थे. इसके बाद राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया, और उन्हें न्यूयॉर्क ले गए. अब मादुरो पर अमेरिका में मुकदमा चलाया जाएगा. वेनेजुएला ने हमलों का कड़ा विरोध किया, इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन बताया. साथ ही कहा कि अमेरिका की नजर वेनेजुएला के तेल पर है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ