FBI Most Wanted List Rules: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) की ‘टेन मोस्ट वॉन्टेड फ्यूजिटिव्स’ सूची दुनिया भर में सबसे खतरनाक अपराधियों की पहचान मानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सूची में किसी मुजरिम का नाम कैसे और किस आधार पर शामिल किया जाता है? इसकी शुरुआत साल 1950 में हुई थी, जब एक पत्रकार ने एफबीआई से देश के ‘सबसे खूंखार अपराधियों’ की पहचान मांगी थी. तब से लेकर आज तक इस लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए एजेंसी एक बेहद सख्त और तय प्रक्रिया का पालन करती है. इस सूची की एक खास बात यह भी है कि इसमें कोई ‘नंबर 1’ या रैंकिंग नहीं होती. सूची में शामिल सभी 10 अपराधी कानून की नजर में समान रूप से खतरनाक माने जाते हैं.
यह भी पढ़ें : FBI की टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़ का नाम, अमेरिका ने रखा 10 करोड़ इनाम, जानें कितना खतरनाक?
चयन के दो सबसे बड़े पैमाने
एफबीआई किसी भी अपराधी को टॉप 10 में शामिल करने से पहले मुख्य रूप से दो बातों की गहराई से जांच करती है. पहला, आरोपी का अपराध इतिहास कितना हिंसक और खतरनाक है? क्या वह हथियारों से लैस है और वर्तमान में जनता की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा बना हुआ है?
दूसरा, क्या उसकी तस्वीर और जानकारी दुनिया भर में फैलाने से जनता की मदद से उसे पकड़ने में सफलता मिलेगी? अगर कोई अपराधी पहले से ही बहुत मशहूर है और प्रचार का कोई नया फायदा नहीं मिलने वाला तो उसे अक्सर इस सूची में जगह नहीं दी जाती.
56 फील्ड ऑफिस से हेडक्वार्टर तक की प्रक्रिया
जब भी सूची में कोई जगह खाली होती है, यानी कोई मुजरिम पकड़ा जाता है या उसके खिलाफ मामला खत्म हो जाता है तो एफबीआई के सभी 56 फील्ड ऑफिस से नए नाम मांगे जाते हैं. स्थानीय दफ्तर अपने सबसे शातिर भगोड़ों की फाइल हेडक्वार्टर भेजते हैं. इसके बाद एफबीआई की ‘क्रिमिनल इन्वेस्टिगेटिव डिवीजन’ (CID) इन नामों की समीक्षा करती है. फिर विशेष एजेंटों और जनसंपर्क अधिकारियों की टीम मिलकर सबसे उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करती है. अंत में एफबीआई डायरेक्टर की अंतिम मंजूरी के बाद ही नया नाम सार्वजनिक किया जाता है.
टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में कौन-कौन?
अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) की आधिकारिक वेबसाइट FBI.gov पर दुनिया के सबसे खूंखार और शातिर अपराधियों की अपनी ‘Ten Most Wanted Fugitives’ लिस्ट अपडेट की है.
- गैंगस्टर गोल्डी बराड़ उर्फ सतिंदरजीत सिंह: भारत के कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ उर्फ सतिंदरजीत सिंह का नाम भी 543वें भगोड़े के रूप में दर्ज हो गया है. उस पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 9 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम इनाम घोषित किया गया है. लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़ा यह गैंगस्टर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी, रंगदारी और कई हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में वांछित है. FBI के लॉस एंजेलिस फील्ड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर पैट्रिक ग्रैंडी ने बताया कि बराड़ एक बेहद खतरनाक अपराधी है और उसे पकड़ना सुरक्षा एजेंसियों की प्राथमिकता है.
- भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल : मैरीलैंड में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में फरार, जिस पर 10 लाख डॉलर का इनाम है.
- ट्रुंग डुक लू : फिलाडेल्फिया में दो सगे भाइयों के अपहरण, प्रताड़ना और हत्या के सनसनीखेज मामले में मोस्ट वॉन्टेड.
- अनिबल अलेक्जेंडर कनेलोन अग्युरे : अंतरराष्ट्रीय क्राइम व हिंसक वारदातों में शामिल वेनेजुएला का अपराधी.
- विल्वर विलेगास-पालोमिनो : कोलंबिया के विद्रोही संगठन ELN का सीनियर सदस्य, नार्को-टेररिज्म और कोकीन तस्करी के मामले में वॉन्टेड; 50 लाख डॉलर का इनाम.
- अलेजैंड्रो रोसालेस कैस्टिलो : नॉर्थ कैरोलिना में युवती की हत्या और डकैती के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार.
- फाउस्टो इसिड्रो मेजा-फ्लोरेस : मेक्सिको के बड़े ड्रग कार्टेल का सरगना, जो बड़े पैमाने पर अमेरिका में हेरोइन, मेथ और कोकीन की सप्लाई के लिए जिम्मेदार है.
- यूलान एडोने आर्चगा कैरियस : होंडुरास में खूंखार गिरोह ‘एमएस-13’ (MS-13) का कथित सरगना आर्चगा कैरियस संगठित अपराध का एक बड़ा नेटवर्क चलाता है. न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में उस पर रैकेटियरिंग, कोकीन आयात और अवैध मशीनगन रखने जैसे गंभीर संघीय अपराधों के तहत आरोप तय किए गए हैं.
- जियोवानी विसेंट मोस्केरा सेरानो: जियोवानी विसेंट मोस्केरा सेरानो पर बड़े पैमाने पर कोकीन वितरण, आतंकी नेटवर्क को साजो-सामान व सामग्री सहायता देने और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं.
- रुजा इग्नाटोवा : ‘क्रिप्टो क्वीन’ के नाम से चर्चित रुजा इग्नाटोवा दुनिया के सबसे बड़े पोंजी और क्रिप्टो घोटालों में से एक ‘वनकॉइन’ की मास्टरमाइंड मानी जाती है. निवेशकों से अरबों डॉलर की धोखाधड़ी करने के बाद से वह फरार है.
FBI के अनुसार, इन भगोड़ों को समाज के लिए बेहद घातक माना जाता है. एजेंसी ने साफ किया है कि इन पर सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
कौन है भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल, लिस्ट में नाम
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की ‘टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड’ सूची में शामिल भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल मूल रूप से भारत के गुजरात का रहने वाला है. वह अप्रैल 2015 से अमेरिकी जांच एजेंसियों की नजरों से फरार चल रहा है. मामला 12 अप्रैल 2015 की रात का है. अमेरिका के मैरीलैंड स्थित डोनट शॉप में नाइट शिफ्ट में काम कर रहे भद्रेशकुमार ने कहासुनी के चलते अपनी पत्नी पलक पटेल की रसोई के चाकू से हत्या की थी और बड़े ही शांत तरीके से स्टोर का ओवन बंद करके अपने कमरे पर गया, जरूरी सामान लिया और टैक्सी पकड़कर फरार हो गया. FBI ने भद्रेशकुमार की गिरफ्तारी या सटीक जानकारी देने वाले के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है.
यह भी पढ़ें : कौन है मंजीत सिंह बेदी? जो अमेरिका में FBI का मोस्ट वांटेड, भारत से किया गया गिरफ्तार, 1.4 करोड़ का था इनाम
संबंधित खबरें
FlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
6 hrs agoITMS क्या है? मोदी सरकार का ये तोहफा दिल्लीवालों के लिए कैसे वरदान साबित होगा
23 hrs ago'अल नीनो' क्या है, जो बदल सकता है वर्ल्ड क्लाइमेट, भारत पर कैसा होगा असर?
1 day agoक्या है ERONET और ECINET सिस्टम, SIR प्रक्रिया में सॉफ्टवेयर खुद वोटर लिस्ट से हटा सकता है आपका नाम?
1 day agoFIR और NCR में क्या फर्क है? जानिए कैसे होती है कार्रवाई, प्रवेश वर्मा के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
1 day agoक्या दोनों चुनाव आयुक्तों को पद से हटा सकते हैं CEC ज्ञानेश कुमार? जानें क्या हैं नियम, प्रक्रिया और अधिकार
2 days agoक्या है भारत में सोशल मीडिया यूज करने की मिनिमम एज लिमिट? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया बड़ा निर्देश
2 days agoसजा और जुर्माना, मंत्री-विधायक या सांसद अगर मारता है थप्पड़ तो क्या होगा एक्शन? दिल्ली में गरमाया प्रवेश वर्मा का मामला
2 days agoCEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें तो कौन देखेगा चुनाव आयोग का काम, मुख्य चुनाव आयुक्त कैसे देते हैं त्यागपत्र?
3 days agoBoeing 737 MAX के ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर में क्या आई खराबी? भारत के 96 विमानों पर मंडराया खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines