Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले क्यों टूटे विनर बनने के 'अरमान'? 5 कारण रिवील

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग ओटीटी ओटीटी 3’ से अरमान क्यों बाहर हो गए इसके पीछे 5 बड़े कारण हैं। वो चाहकर भी ये शो नहीं जीत सकते थे और ऐसा क्यों है? ये आपको हमारी इस स्पेशल रिपोर्ट में पता चलेगा।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3:बिग बॉस ओटीटी 3‘ के आखिरी डबल एलिमिनेशन में मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) घर से बेघर हो गए। उनका गेम काफी स्ट्रांग था और भले ही वो लोगों की नजरों में विनर न सही, लेकिन टॉप 5 की लिस्ट में जरूर नजर आ रहे थे। अरमान मलिक ट्रॉफी के इतने नजदीक आने के बाद भी हार कैसे गए अब उसके 5 कारण सामने आए हैं। तो चलिए जानते हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

थप्पड़ कांड

‘भाभी अच्छी लगती है’ ये सुनते ही अरमान ने विशाल पांडे को जो थप्पड़ मारा था आज तक उस बात के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। बीवी के बारे में ऐसी बात सुनकर अरमान का जो रिएक्शन आया वो किसी को भी पसंद नहीं आया। एक इंसान जिसने पहली बीवी को धोखा देकर उसकी बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली, वो संस्कार और परवरिश की बात करता दिखा तो जनता ने उसे ही ट्रोल कर दिया।

Advertisment

Polygamy

अरमान की दो बीवियां हैं और ये गैरकानूनी है। एक साथ दो बीवियां रखना अरमान के शो में आने की वजह तो बना ही, लेकिन यही उनक शो से बाहर होने का कारण भी बन गया। पायल और गोलू भले ही एक साथ बहनों की तरह रह रही हों लेकिन देश की जनता इस गलत संदेश के खिलाफ है। ऐसे में न तो लोगों ने अरमान को सपोर्ट किया और न ही बिग बॉस के मेकर्स ने उन पर फेवर किया क्योंकि वो Polygamy को सपोर्ट पर गलत मैसेज नहीं दे सकते।

कच्ची रोटी, बची पॉटी

अरमान मलिक शो में दो ही मुद्दे उठाते हुए नजर आए। उनका गेम 2 ही चीजों के इर्द-गिर्द दिखाई दिया है। पहला ये रोटी कच्ची क्यों है और कमोड में पॉटी बची क्यों है? नैजी को पूरा सीजन अरमान यही समझाते रह गए कि भाई फ्लश ठीक से कर। उनके इन झगड़ों ने कुछ लोगों को एंटरटेन किया तो कुछ का मूड खराब कर दिया।

विज्ञापन

विनर क्वालिटी

अरमान मलिक में विनर बनने की क्षमता ही नहीं थी। वो खुद को विनर बनते नहीं देखना चाहते थे। खुद अरमान ने शो में कई बार ये बात मानी है कि वो यहां तक आएंगे उन्हें इस बात की भी उम्मीद नहीं थी। एक बार तो उन्होंने खुद ही अपनी बीवी कृतिका को कहा था कि वो उन्हें नॉमिनेट कर दें ताकि वो बाहर चले जाएं। इसके अलावा अरमान ने शो से बाहर आने के बाद भी यही कहा कि वो ट्रॉफी नहीं जितना चाहते हैं। ऐसे में मेकर्स ने उन्हें तभी तक शो में रखा जब तक वो मसाला दे रहे थे। जैसे ही उनका मकसद पूरा हो गया अरमान बेघर हो गए।

विज्ञापन

कृतिका

अरमान के शो से आउट होने का एक सबसे बड़ा कारण कृतिका हैं। उनकी पत्नी कृतिका हमेशा उनकी परछाई बनकर शो में आगे बढ़ी हैं। ऐसे में मेकर्स ने जानकर अरमान को एविक्ट किया होगा ताकि वो कृतिका की असली पर्सनालिटी बाहर ला सकें। पति के बिना वो शो में क्या करती हैं और कैसे रहती हैं ये देखने के लिए मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ