हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो

Mohsin Khan Wedding: टीवी के मशहूर एक्टर मोहसिन खान ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर एक्टर ने शादी की फोटो भी शेयर की है. इस फोटो में एक्टर की मंगेतर का चेहरा छुपा हुआ है. वहीं सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल हो रही है.

विज्ञापन
मोहसिन खान ने मंगेतर संग रचाई शादी (Pic Credit- Instagram/Screengrab)

Mohsin Khan Wedding: टीवी के फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान शादी के बंधन में बंध चुके हैं. एक्टर ने अपनी मंगेतर तमन्ना से शादी कर ली है. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में थामा. वहीं सोशल मीडिया पर प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी से मोहसिन खान ने अपनी पत्नी के साथ शादी की एक फोटो भी शेयर की है. सोशल मीडिया पर कपल की ये वेडिंग फोटो काफी वायरल हो रही है. वहीं और भी कुछ शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं. मोहसिन खान के फैंस और टीवी सेलेब्स उन्हें टीवी सेलेब्स मोहसिन खान को बधाई दे रहे हैं.

दोनों की खूबसूरत जोड़ी

अपने खास दिन पर मोहसिन खान ने व्हाइट एंड ब्लैक कलर का फॉर्मल सूट कैरी किया. इस आउटफिट में मोहसिन खान बेहद हैंडसम लग रहे थे. वहीं उनके दुल्हन तमन्ना ने पीच कलर का अनारकली सूट कैरी किया. दोनों की जोड़ी साथ में बेहद खूबसूरत लग रही है. वहीं मोहसिन खान ने प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी से एक फोटो शेयर की है, इस फोटो में उनकी पत्नी तमन्ना का फेस नहीं दिखाई दे रहा है. फोटो को शेयर करते हुए मोहसिन ने कैप्शन में लिखा, ‘माशाल्लाह दिन.’

यह भी पढ़ें: कौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर

विज्ञापन

अगस्त में की थी सगाई

वहीं इसके साथ ही मोहसिन खान की वेडिंग सेरेमनी से कुछ फोटोज और भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं. वहीं दोनों ने अपनी शादी में कपल डांस भी किया. सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज भी खूब वायरल हो रहे हैं. बता दें मोहसिन खान ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड के साथ शादी की है. 22 अगस्त 2026 में दोनों ने सगाई भी की थी. एक्टर ने इस दौरान तमन्ना के साथ सगाई की फोटोज शेयर की थीं. वहीं इन फोटोज पर फैंस ने खूब प्यार भी लुटाया था.

यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रही रवि तेजा की ‘इरुमुडी’, परिवार को तबाह कर देती है एक हत्या; IMDb रेटिंग 7.1

विज्ञापन

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली पहचान

मोहसिन खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोएंका का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इस किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं आज भी मोहसिन खान को कार्तिक के नाम से ही फैंस जानते हैं. इस शो में उनकी जोड़ी शिवांगी जोशी के साथ दिखाई दी थी. शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी पर फैंस फिदा हो गए थे. वहीं साल 2021 में एक्टर ‘जब मिला तू’ सीरीज में भी नजर आए. इस सीरीज में उनके साथ ईशा सिंह नजर आई थीं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola