हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Yash and Radhika Pandit Wedding Anniversary: यश और राधिका​ पंडित ने खुशी-खुशी पूरे किए शादी के 6 साल, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
यश और राधिका​ पंडित ने खुशी-खुशी पूरे किए शादी के 6 साल

Yash and Radhika Pandit Wedding Anniversary: केजीएफ फेम यश और एक्ट्रेस राधिका पंडित आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर राधिका ने एक रोमांटिक पोस्ट साझा की है। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी और पति यश की तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने शादीशुदा जिंदगी के छह साल को ‘जादुई’ बनाने के लिए यश का शुक्रिया भी अदा किया।

राधिका ने शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में यश, राधिका को किस करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में यश ने एक सेल्फी क्लिक जिसमें वह और राधिका एक-दूसरे को देख रहे थे। इस दौरान राधिका ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। वहीं यश टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

और पढ़िए –  Bigg Boss 16: एक बार फिर जलवा बिखेरेंगी शहनाज गिल, फैंस का बज्ज हाई

तीसरी तस्वीर में कपल पूजा करते और ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। इसी तरह एक अन्य तस्वीर में राधिका और यश व्हाइट ड्रेस में एक पुल पर पोज देते नजर आ रहे हैं। आखिरी तस्वीर में फर्श पर बैठे जोड़े को एक खेल खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों कैजुअल ड्रेस में थे।

और पढ़िए –  Shah Rukh In Vaishno Devi Temple: आमिर खान के बाद अब पूजा करते दिखे शाहरुख, देर रात वैष्णो देवी मंदिर में की प्रार्थना

तस्वीरों को साझा करते हुए, राधिका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘यह हम हैं .. हम एक छोटे से फिल्मी, एक छोटे से चंचल, एक छोटे से धार्मिक, एक छोटे से गंभीर लेकिन बहुत वास्तविक हो सकते हैं। आप जादुई फिर भी वास्तविक हैं। हैपी एनिवर्सरी। आई लव यू। #radhikapandit #nimmaRP।’

इस साल रचाई थी शादी

आपको बता दें कि कुछ समय डेट करने के बाद साल 2016 में यश ने राधिका से शादी की थी। कपल ने दिसंबर 2018 में अपने पहले बच्चे स्वागत किया था। इसके बाद राधिका ने अक्टूबर 2019 में, दूसरी बार मां बनीं।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें