Yami Gautam, Aditya Dhar: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर का इंतजार खत्म हो गया है। कपल को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था वो आ गया है। यामी और आदित्य के घर बेटे की किलकारी गूंजी है। कपल ने फैंस के साथ इस गुडन्यूज को शेयर किया है। यामी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बेटे के जन्म की गुड न्यूज फैंस को दी है। इस गुड न्यूज से फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं और कपल को बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट्स की तो मानों बाढ़-सी आ गई हो।
एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।
यूजर्स दे रहे बधाई
अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी को लेकर यूजर्स ने कयास लगाए थे। दरअसल, जब एक्ट्रेस अपने पति संग नजर आई थी, तो लोगों ने बेबी बंप को देखकर कहा था कि यामी जल्द ही मां बनने वाली है। हालांकि इसके बाद यामी ने खुद फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। बता दें कि आखिरी बार यामी को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में नजर आई थी। इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिला था। वहीं, अब यामी अपने पति संग अपने बच्चे का वेलकम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Yami Gautam के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में बाल-बाल बचे बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा
4 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
7 hrs ago'मुझे किडनैप कर लिया...', 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुई बदसलूकी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
11 hrs agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
12 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
13 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
14 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
15 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines