Yami Gautam ने दिया बेटे को जन्म, एक्ट्रेस ने रखा बेहद खास नाम

Yami Gautam, Aditya Dhar: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर के घर बेटे की किलकारी गूंजी है। कपल ने फैंस के साथ भी इस गुड न्यूज को शेयर किया है। फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं और बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Yami Gautam ने दिया बेटे को जन्म

Yami Gautam ने दिया बेटे को जन्म

Yami Gautam, Aditya Dhar: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर का इंतजार खत्म हो गया है। कपल को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था वो आ गया है। यामी और आदित्य के घर बेटे की किलकारी गूंजी है। कपल ने फैंस के साथ इस गुडन्यूज को शेयर किया है। यामी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बेटे के जन्म की गुड न्यूज फैंस को दी है। इस गुड न्यूज से फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं और कपल को बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट्स की तो मानों बाढ़-सी आ गई हो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

विज्ञापन

यूजर्स दे रहे बधाई

अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी को लेकर यूजर्स ने कयास लगाए थे। दरअसल, जब एक्ट्रेस अपने पति संग नजर आई थी, तो लोगों ने बेबी बंप को देखकर कहा था कि यामी जल्द ही मां बनने वाली है। हालांकि इसके बाद यामी ने खुद फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। बता दें कि आखिरी बार यामी को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में नजर आई थी। इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिला था। वहीं, अब यामी अपने पति संग अपने बच्चे का वेलकम कर रही हैं।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ