K Viswanath के जाने के बाद पत्नी ने भी छोड़ी दुनिया, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

K Viswanath Wife Jayalakshmi Passed Away

K Viswanath Wife Jayalakshmi Passed Away

K Viswanath Wife Jayalakshmi Passed Away: बीते दिन यानी 27 फरवरी को करीब 6:30 बजे काशीनाथुनी जयलक्ष्मी (jayalakshmi) का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। काशीनाथुनी जयलक्ष्मी (Kashinathuni Jayalakshmi) ने हैदराबाद में आखिरी सांस ली।

विज्ञापन

इस महीने की शुरुआत में 2 फरवरी 2023 को फेमस टॉलीवुड निर्देशक के. विश्वनाथ (K Viswanath) का भी निधन हो गया था।

विज्ञापन

88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बता दें कि लंबी बीमारी के चलते 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब एक महीने के अंदर ही उनकी पत्नी काशीनाथुनी जयलक्ष्मी (Kashinathuni Jayalakshmi Passed Away) ने भी 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

काशीनाथुनी जयलक्ष्मी के पति को मिले थे ये पुरस्कार

बता दें कि काशीनाथुनी जयलक्ष्मी के दिवंगत पति के. विश्वनाथ (K Viswanath) को उनकी फिल्मों और फिल्म निर्माण प्रतिभा के लिए साल 2017 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 1992 में पद्मश्री और उनकी फिल्मों के लिए कई फिल्मफेयर और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। साथ ही निर्देशक (K Viswanath) के निधन से हर ओर शोक की लहर थी और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

विज्ञापन

पवन कल्याण और चिरंजीवी गए थे मिलने

इसके साथ ही कुछ दिन पहले पवन कल्याण (Pawan Kalyan) और चिरंजीवी (Chiranjeevi) काशीनाथुनी जयलक्ष्मी का हाल-चाल लेने के लिए उनसे मिलने गए थे। वो तस्वीरें अब खूब वायरल हो रही है। साथ ही फोटोज में चिरंजीवी उनका हाथ थामे और काफी इमोशनल भी नजर आए।

विज्ञापन

कुरनूल जिले की रहने वाली थीं जयलक्ष्मी 

इतना ही नहीं बल्कि कहते हैं कि काशीनाथुनी जयलक्ष्मी (Kashinathuni Jayalakshmi Passed Away) कुरनूल जिले की रहने वाली थीं और उनके पिता स्टेशन मास्टर (station master) थे। साथ ही उनके 3 बच्चे रवींद्रनाथ विश्वनाथ, नागेंद्रनाथ विश्वनाथ और एक बेटी पद्मावती विश्वनाथ और 6 पोते-पोतियां भी थे। अब काशीनाथुनी जयलक्ष्मी (Kashinathuni Jayalakshmi News) ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ