---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle में क्यों नजर नहीं आए नाना पाटेकर? खुद बताई ये खास वजह

Nana Patekar Exit Reason: नाना पाटेकर ने अब खुद फिल्म Welcome To The Jungle में अपने ना होने की वजह को क्लियर करके बताया है. उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पर असंतोष जताया और मेकर्स से जुड़ी कुछ खास बातें साझा की हैं.

---विज्ञापन---

Anil Kapoor Nana Patekar Missing Reason: साल 2007 में रिलीज हुई Welcome फिल्म में नाना पाटेकर के किरदार ने लोगों को खूब हंसाया था. इसी बीच इसका सीक्वल Welcome To The Jungle जल्द सिनेमाघरों में आने वाला है, जिसमें नाना पाटेकर और अनिल कपूर दोनों ही मिसिंग रहेंगे. फैंस लगातार सवाल पूंछ रहे हैं, कि अपनी ही फिल्म के सीक्वल में अनिल और नाना दोनों क्यों गायब रहेंगे?

यह भी पढ़ें: नए लुक में नागिन-सी बलखाईं Mouni Roy, एक्ट्रेस की दिलकश अदाएं देख पागल हुए फैंस

---विज्ञापन---

जायज था फैंस का ये सवाल

फैंस का यह सवाल लाजमी इसलिए भी था, क्योंकि Welcome To The Jungle की स्टार कास्ट बहुत बड़ी है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और संजय दत्त समेत 25 से ज्यादा दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. लोग उदय भाई और मजनू भाई को बहुत मिस करेंगे. दर्शक बेसब्री से नाना और अनिल के फिल्म में ना होने का कारण जानना चाहते हैं. हालांकि, अब नाना ने खुद फिल्म का हिस्सा ना बनने पर सफाई दी है.

नाना पाटेकर ने क्यों नहीं की Welcome To The Jungle?

‘द लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म की कहानी में मजा नहीं आया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “फिल्म की स्क्रिप्ट और कहानी में वो मजा नहीं था, जो पहले के पार्ट्स में था. यही वजह है कि मैंने और अनिल कपूर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया.”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड छोड़कर, UK में डेंटिस्ट बना Taare Zameen Par का ये सितारा, विदेश में बसाई

इसके अलावा एक दूसरे मीडिया इवेंट पर जब नाना पाटेकर से उनके एग्जिट को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “शायद फिल्म के मेकर्स को लगता है कि हम बहुत पुराने (आउटडेटेड) हो गए हैं, इसलिए उन्होंने हमें इस बार फिल्म के लिए नहीं चुना.” उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि ‘वे हर रोल को अपनी पहली और आखिरी फिल्म की तरह पूरी शिद्दत से करते हैं, लेकिन अगर मेकर्स को ही लगता है कि वे बुजुर्ग हो गए हैं, तो वह कुछ नहीं कर सकते.’

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle के बारे में

‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle), जिसे ‘वेलकम 3’ भी कहा जा रहा है, बॉलीवुड की एक बेहद चर्चित और बड़ी मल्टी-स्टारर कॉमेडी-एक्शन फिल्म है. यह साल 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वेलकम’ और 2015 की ‘वेलकम बैक’ के बाद इस कल्ट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त (Third Installment) है. यह जल्द सिनेमाघरों जल्द रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: एक शरीफ बैंक क्लर्क, जो निकला घिनौना शैतान! 2 घंटे 27 मिनट की वो थ्रिलर फ़िल्म, जिसे मिली है

---विज्ञापन---
First published on: Jun 17, 2026 07:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola