बॉलीवुड छोड़कर, UK में डेंटिस्ट बना Taare Zameen Par का ये सितारा, विदेश में बसाई अपनी नई दुनिया

Taare Zameen Par Yohaan Awasthi: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तारे ज़मीन पर' (2007) में दर्शील सफारी के साथ उनके बड़े भाई का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट अब यूके में डेंटिस्ट बन चुके हैं. बॉलीवुड का ग्लैमर छोड़ उन्होंने शांति से भरी दुनिया चुनी.

Taare Zameen Par Yoohan Awasthi
1 / 7
Taare Zameen Par Yoohan Awasthi

साल 2007 में रिलीज हुई 'तारे ज़मीन पर' के फैंस आज भी ईशान के साथ उसके बड़े भाई योहन अवस्थी को याद करते हैं. वे सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी काफी होशियार हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.  

विज्ञापन

'तारे ज़मीन पर' फिल्म

'तारे ज़मीन पर' फिल्म2 / 7

ईशान अवस्थी और आमिर खान की ऑनस्क्रीन जोड़ी को आज भी लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है. बच्चों से लेकर बड़े सभी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म की कहानी और किरदार सभी का परफॉर्मेंस टॉप था, जिसकी वजह से आज भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जाता है.

विज्ञापन

ईशान अवस्थी का बड़ा भाई

ईशान अवस्थी का बड़ा भाई3 / 7

इस फिल्म में ईशान अवस्थी के बड़े भाई योहन अवस्थी का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने आगे चलकर ऐसा रास्ता चुना, जो ग्लैमर की दुनिया से बिल्कुल अलग था. अभिनेता सचेत सेठ (Sachet Seth) ही वह सितारे हैं, जो आज यूनाइटेड किंगडम (UK) में एक गोल्ड मेडलिस्ट डेंटिस्ट बन चुके हैं.

सोशल मीडिया पर सफलता का ऐलान

सोशल मीडिया पर सफलता का ऐलान4 / 7

सचेत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सफलता से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे डेंटिस्ट के रोल में नजर आ रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि वे सिर्फ मेडिकल के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि आसमान में भी अपनी एक नई दुनिया बसा ली है. मतलब, वे पायलट बनने के क्षेत्र में भी हाथ आजमा रहे हैं.

विज्ञापन

सचेत सेठ का करियर

सचेत सेठ का करियर5 / 7

सचेत ने UK के जनरल डेंटल काउंसिल (GDC) से आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड होने और लंदन के प्रतिष्ठित ईस्टमैन डेंटल इंस्टीट्यूट से अपनी पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने के बाद क्लिनिक से अपनी तस्वीरें साझा कीं. मेडिकल के साथ-साथ आसमान छूने के अपने पैशन को दिखाते हुए सचेत ने पायलट की यूनिफॉर्म पहने और कॉकपिट के अंदर बैठकर छोटे विमान को उड़ाते हुए कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं. वे यूके में अपने प्राइवेट और कमर्शियल पायलट बनने की ट्रेनिंग का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर चुके हैं.

एक्सीडेंटल मिला था रोल

एक्सीडेंटल मिला था रोल6 / 7

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सचेत अपने छोटे भाई का ऑडिशन दिलाने के लिए गए थे, लेकिन मेकर्स को वहां उनके छोटे भाई की जगह बड़े भाई पसंद आ गए. उस समय वे 11 साल के थे, जब उन्हें ये मशहूर किरदार मिला था.

विज्ञापन

फिल्मों के ऑफर ठुकराए

फिल्मों के ऑफर ठुकराए7 / 7

आमिर की फिल्म में एक्टिंग करने के बाद सचेत को कई और ऑफर मिले. लेकिन उन्होंने खुद को पढ़ाई में मसरूफ रखा. वे बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर हटकर अकैडमिक्स में रहे और आज डेंटिस्ट और पायलट बनने का सपना पूरा कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन