एक शरीफ बैंक क्लर्क, जो निकला घिनौना शैतान! 2 घंटे 27 मिनट की वो थ्रिलर फ़िल्म, जिसे मिली है 8 IMDb रेटिंग

Lucky Baskhar Movie Netflix: अगर आप किसी बेहतरीन फिल्म की तलाश में हैं, तो यह 8 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर आपके लिए परफेक्ट वॉच साबित हो सकती है. 2 घंटे 27 मिनट में आपको फ्रॉड का असली मतलब समझ आएगा.

lucky bhaskar
1 / 8
lucky bhaskar

थ्रिलर के साथ फ्रॉड का तड़का आपको ये फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देगा. इसमें दुलकर सलमान ने मजेदार एक्टिंग के साथ फिल्म में जान डाल दी. हर सीन में आपको कहानी में नए नए टिव्स्ट देखने को मिलेंगे. वीकेंड के लिए यह मूवी परफेक्ट वॉच साबित हो सकती है.  

विज्ञापन

वीकेंड के लिए परफेक्ट मूवी सजेशन

वीकेंड के लिए परफेक्ट मूवी सजेशन2 / 8

अगर आप इस वीकेंड कोई बेहतरीन मूवी की तलाश में हैं, तो 2 घंटे 27 मिनट की इस फिल्म को भूलकर भी मिस ना करें. इसमें हर एक सीन आपको जबरदस्त सस्पेंस फील कराएगा. आने वाली छुट्टियों में इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल कर लें.

विज्ञापन

क्यों देखें ये मूवी?

क्यों देखें ये मूवी?3 / 8

इस मूवी में फ्रॉड और थ्रिलर का मजेदार मिश्रण दिखाया गया है, जो इस फिल्म को खास बनाता है. फिल्म के मुख्य अभिनेता दुलकर सलमान इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में अपनी शानदार भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म तेलुगु भाषा की ड्रामा थ्रिलर है, जिसे हिंदी सहित अन्य भाषाओं में भी देखा जा सकता है.

फिल्म के बारे में रोचक बातें

 फिल्म के बारे में रोचक बातें4 / 8

इस मूवी को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है, जो कि काफी हाई है. यह फिल्म एक साधारण बैंक क्लर्क की कहानी नहीं बल्कि भारतीय बैंकिंग व्यवस्था और 90 के दशक के शेयर बाजार घोटालों का एक बेहद रोमांचक दस्तावेज है. यह फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक होते हुए भी 1989 से 1992 के बीच भारत में हुए बड़े वित्तीय घोटालों, विशेषकर हर्षद मेहता के शेयर बाजार स्कैम की याद दिलाती है.

विज्ञापन

स्कैम्स को लेकर होते हैं खुलासे

 स्कैम्स को लेकर होते हैं खुलासे5 / 8

अगर आपको हर्षद मेहता के शेयर बाजार स्कैम वाली फिल्म पसंद आई है, तो यह फिल्म मस्ट वॉच की लिस्ट में शामिल होती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उस दौर में बैंक के 'बीआर' (Bank Receipts) और मनी मार्केट के नियमों का फायदा उठाकर लोग रातों-रात अरबपति बन जाते थे.

दुलकर सलमान का कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन

दुलकर सलमान का कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन6 / 8

दुलकर सलमान ने एक बेबस, ईमानदार और मिडिल क्लास क्लर्क से लेकर एक बेहद शातिर, घमंडी और अमीर 'मनी लॉन्ड्रर' बनने के सफर को अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है. फिल्म में उनका डायलॉग— "एक आम आदमी की ईमानदारी उसकी आर्थिक स्थिति पर निर्भर करती है" दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ. इस फिल्म में दुलकर के साथ आपको मीनाक्षी चौधरी ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है, जिनको दर्शकों से काफी तारीफ सुनने को मिली.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन7 / 8

इस फिल्म को मात्र 30-35 करोड़ के साधारण बजट में बनाया गया. लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का शानदार कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया था. यह दुलकर सलमान के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. Venky Atluri और मेकर्स ने 1990 के दशक के बॉम्बे (मुंबई), पुरानी बैंक शाखाओं, विंटेज कारों और शेयर बाजार के माहौल को दिखाने के लिए हैदराबाद में एक विशाल और महंगा सेट तैयार किया था, जो फिल्म को बेहद प्रामाणिक (authentic) लुक देता है.

कौन सी है ये फिल्म?

कौन सी है ये फिल्म?8 / 8

इस फिल्म का नाम है- 'लकी भास्कर' (Lucky Baskhar), जिसे आप Netflix पर देख सकते हैं. यदि आप इस मास्टरपीस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो यह शानदार थ्रिलर फिल्म आप जरूर देखें. इसमें दिखाए गए कई सीन्स आपके होश उड़ा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन