---विज्ञापन---

Jr NTR ने फैंस को दिखाया अपनी नई फिल्म का धांसू ग्लिंप्स, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म 'Dragon' की पहली झलक समान आ गई है. इस मवी का इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे है. यह फिल्म जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे  हैं. इस मूवी को प्रशांत नील ने निर्देशित कर रहे है. बता दें कि प्रशांत नील ने सालार और KGF जैसी फिल्मों को निर्देशित किया है. प्रशांत नील ये फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. हालांकि आज जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘Dragon’की  पहली झलक देखने को मिली है. कल यानी 20 मई को  जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है.

दरअसल, जन्मदिन से ठीक पहले सुपरस्टार ने अपने फैंस को मूवी की पहली झलक दिखा कर उन्हें अपने बर्थडे पर तोहफा दिया है. एक्टर की इस मूवी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ से ‘चांद मेरा दिल’ तक… इस हफ्ते सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का आएगा तूफान, रिलीज होंगी ये 5 फिल्में

कब हआ जूनियर एनटीआर की फिल्म का टीजर रिलीज

आपको बता दें कि आमतौर पर किसी भी मूवी का टीजर या झलक (Glimpse) एक से दो मिनट का होता है. लेकिन सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की मूवी की पहला झलक 4 मिनट 28 सेकंड की है. फिल्म की पहली झलक देखने को बाद से ही फैंस मूवी को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे है. सुपरस्टार की इस मूवी का टाइटल ‘Dragon’ इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा रुक्मिणी वसंत और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर नजर आए हैं. यह मूवी 11 जून साल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 

---विज्ञापन---

Dragon के Glimpse में क्या दिखा?

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म Dragon का Glimpse 4 मिनट 28 सेकंड का है. Glimpse की शुरुआत Its True लाइन से होती है. फिल्म की पहली झलक देखकर समझ आ रहा है कि यह मूवी काफी शानदार होने वाली है. यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस और एडवेंचर से भरी हुई है. इतना ही नहीं Glimpse के 2 मिनट 45 सेकंड पर Happy Birthday Luger लिखा गया है. बता दें कि कल यानी 20 मई को साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है. एक्टर ने बर्थडे पर Glimpse रिलीज कर फैंस को तोहफा दिया है.

First published on: May 19, 2026 11:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola