कौन थे Diego Borella? जिनकी शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक से गई जान

Who Was Diego Borella: पॉपुलर वेब सीरीज ‘एमिली इन पेरिस’ के असिस्टेंट डायरेक्टर डिएगो बोरेला का अचानक निधन हो गया। आइए जानते हैं कि कौन थे डिएगो बोरेला?

Diego Borella

Diego Borella का निधन। image credit- instagram

विज्ञापन

Who Was Diego Borella: मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। पॉपुलर वेब सीरीज ‘एमिली इन पेरिस’ के असिस्टेंट डायरेक्टर डिएगो बोरेला का अचानक निधन हो गया। डिएगो बोरेला के निधन की खबर से सभी हैरान और परेशान हो गए हैं। साथ ही सीरीज के पांचवें सीजन की शूटिंग को भी रोक दिया गया है। आइए जानते हैं कि कौन थे डिएगो बोरेला?

कौन थे डिएगो बोरेला?

डिएगो बोरेला की बात करें तो उनका जन्म वेनिस में हुआ था। डिएगो ने फिल्म और टीवी में खूब काम किया है। डिएगो मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘एमिली इन पेरिस’ के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इटली आने से पहले डिएगो ने रोम, लंदन और न्यूयॉर्क तक काम किया है। इतालवी आउटलेट ने बताया कि हाल ही में उन्होंने कविता, परियों की कहानियां और बच्चों की कहानियां लिखने में अपनी एनर्जी लगाई है।

Advertisment

कैसे गई डिएगो बोरेला की जान?

रिपोर्ट्स की मानें, तो जानकारी है कि 47 साल के डिएगो बोरेला शूटिंग के दौरान अचानक से बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने डिएगो की मदद की, लेकिन उनकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि स्थानीय डॉक्टर्स के टेस्ट के बाद हुई है। डॉक्टर का कहना है कि उनकी मौत सडन हार्ट अटैक से हुई है।डिएगो के निधन से हर ओर शोक की लहर है।

सीरीज की शूटिंग रोकी गई

गौरतलब है कि इन दिनों लिली कॉलिन्स स्टारर वेब सीरीज ‘एमिली इन पेरिस’ का पांचवां सीजन इटली में शूट किया जा रहा था, लेकिन डिएगो की मौत के बाद सीरीज की शूटिंग को रोक दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि सीरीज के मेकर्स की ओर से ऑफिशियल बयान भी जारी किया गया है। डिएगो के निधन से सीरीज की पूरी टीम सदमे में है। सीरीज की लीड एक्ट्रेस ने अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ