कौन थीं Daveigh Chase? जो The Ring से घर-घर हुईं मशहूर; अब निधन की खबर से सदमे में फैंस

Daveigh Chase Death: मशहूर एक्ट्रेस डेवी चेज के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है. 35 की उम्र में एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनकर हर कोई दंग रह गया है. वहीं एक्ट्रेस ‘द रिंग’ से पूरी दुनिया में फेमस थीं. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने किन-किन फिल्मों में काम किया था.

daveigh chase death

Daveigh Chase Death: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डेवी चेज के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में आ गई है. महज 35 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वालीं डेवी चेज ने अपनी हॉरर फिल्म The Ring से पूरी दुनिया में राज किया है. आज भी एक्ट्रेस को ‘द रिंग’ के नाम से ही जाना जाता है. वहीं एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस भी सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. चलिए डेवी चेज की लाइफ के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

‘द रिंग’ से मिली पहचान

डेवी चेज ने कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली थी. 2000 के दशक की शुरुआत में एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और अपनी आवाज का जादू बिखेरा हुआ था. डेवी चेज को असली पहचान हॉरर फिल्म ‘द रिंग’ से मिली थी. इस फिल्म में डेवी चेज ने ‘समारा’ का किरदार निभाया था, जो ऑडियंस के दिलों में हमेशा-हमेशा के लिए बस गया था. इस किरदार से डेवी पूरी दुनिया में फेमस हो गई थीं.

विज्ञापन

‘लिलो एंड स्टिच’ में बिखेरा आवाज का जादू

वहीं साल 2002 में आई एनिमेटेड फिल्म ‘लिलो एंड स्टिच’ में डेवी ने अपनी आवाज दी थी. ‘लिलो’ के किरदार को डेवी चेज की आवाज में सुनकर फैंस काफी खुश भी हुए थे. ये ही वजह थी कि डेवी चेज अपनी आवाज के चलते बच्चों में भी फेमस हो गई थीं. ‘द रिंग’ के साथ-साथ ‘लिलो एंड स्टिच’ भी डेवी चेज की यादगार फिल्मों में से एक है. दोनों ही फिल्मों से डेवी चेज ऑडियंस के दिलों में छा गई थी.

विज्ञापन

इन फिल्मों में भी किया काम

‘द रिंग’ और ‘लिलो एंड स्टिच’ जैसी फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस ‘डॉनी डार्को’, ‘स्पिरिटेड अवे’ और ‘जैक गोज होम’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं. ‘स्पिरिटेड अवे’ में डेवी चेज ने चिहिरो ओगिनो के किरदार को अपनी आवाज दी थी, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई थी. अपनी फिल्मों की वजह से डेवी चेज वॉइस एक्ट्रेस के रूप में भी फेमस हो गई थीं. वहीं अब एक्ट्रेस के निधन से उनके फैंस भी सदमे में हैं. बता दें एक्ट्रेस का निधन मेनिन्जाइटिस और गंभीर ब्लड इंफेक्शन की वजह से हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ