The Ring फेम एक्ट्रेस Daveigh Chase का 35 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

Daveigh Chase Death: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डेवी चेज का 35 की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. वहीं एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस भी सदमे में हैं.

Daveigh chase passed away

Daveigh Chase Death: हॉलीवुड से दुखद खबर सामने आ रही है. ‘द रिंग’ फेम एक्ट्रेस डेवी चेज का 35 की उम्र में निधन हो गया है. डेवी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री भी शॉक्ड है. कम उम्र में एक्ट्रेस की निधन की खबर सुनकर उनके फैंस भी सदमे में आ गए हैं. किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि डेवी चेज अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रही हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

विज्ञापन

कैसे हुआ निधन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक डेवी चेज मेनिन्जाइटिस और गंभीर ब्लड इंफेक्शन से जूझ रही थी. वहीं एक्ट्रेस के निधन का कारण भी ये ही इंफेक्शन है. इस इंफेक्शन की वजह से 35 की उम्र में डेवी चेज के शरीर में कईं दिक्कतें हो गई थीं, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया. डेवी चेज उन्हें कलाकारों में से हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी.

विज्ञापन

एक्टिंग और आवाज का बिखेरा जादू

साल 2000 में डेवी चेज का नाम उन टैलेंटेड स्टार्स में गिना जाता था, जिन्हें एक्टिंग के साथ-साथ अपनी आवाज से भी पहचान मिली. हालांकि कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने मनोरंजन जगत से दूरी बना ली थी. वहीं एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री गायब ही हो गई थीं. लेकिन आज भी एक्ट्रेस की शानदार एक्टिंग ऑडियंस के दिलों में जिंदा है. जहां एक तरफ ‘द रिंग’ में एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस को ‘लिलो एंड स्टिच में’ लिलो की आवाज से पहचान मिली.

विज्ञापन

डेवी चेज की आखिरी फिल्म

डेवी चेज 2010 में फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं. दरअसल एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ कानूनी मामलों में उलझ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से भी किनारा करना पड़ा. एक्ट्रेस पर ड्रग्स से संबंधित मामलों का आरोप भी लगा. वहीं मुश्किलों से लड़ते हुए एक्ट्रेस ने साल 2016 में आई हॉरर फिल्म ‘जैक गोज होम’ में काम कर सुर्खियां बटोरी. ये फिल्म एक्ट्रेस की लाइफ की आखिरी फिल्म साबित हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ