Who Was Bhojpuri First Heroine: भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत साल 1963 में की गई थी. पहली फिल्म ‘गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो’ को रिलीज किया गया था. फिल्म ने भले ही खास कमाई नहीं की गई थी लेकिन इसे लोगों ने काफी पसंद किया गया था और इसी के जरिए भोजपुरी सिनेमा की नींव रखी गई थी. हालांकि, उस समय हिंदी फिल्मों में भोजपुरी गानों को प्रचलन जरूर था. लेकिन, इसकी शुरुआत भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के कहने पर रखी गई थी. इसके बारे में करीब सभी जानते होंगे लेकिन, बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि भोजपुरी सिनेमा की पहली हीरोइन कौन थीं. चलिए आज हम आपको बताते हैं.
भोजपुरी फिल्मों का इतिहास कोई बहुत पुराना नहीं है. इसकी नींव रखने के लिए दो लोगों को श्रेय जाता है. पहला पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद और दूसरा नजीर हुसैन को. नजीर हुसैन अपने जमाने के जाने माने अभिनेता ही नहीं फिल्ममेकर भी रहे थे. चूंकीं हिंदी फिल्मों में भोजपुरी गानों का प्रचलन था और पूर्व राष्ट्रपति भोजपुरी भाषी थे तो उन्होंने जब नजीर से मुलाकात की तो भोजपुरी फिल्में बनाने की इच्छा जाहिर की. तब उन्होंने उनकी इच्छा को आगे ले जाने का फैसला किया और फिर तमाम मुश्किलों के बाद भोजपुरी की पहली फिल्म ‘गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो’ रिलीज की गई. जब नजीर ने इसे बनाने का फैसला किया था तो उनके पास इतने पैसे नहीं थे और ना ही कोई फाइनेंसर था. मगर जैसे तैसे ये 3 साल में बनकर तैयार हो गई और जब रिलीज किया गया तो इसे उतना नहीं मगर ठीक ही रिस्पांस मिला.
यह भी पढ़ें: भाई की मौत देखी, पति ने कंगाल बनाया, बैंक ने छीना घर, बेहद दर्द भरी रही हेलेन की जिंदगी
कौन थीं भोजपुरी की पहली हीरोइन?
बहरहाल, अगर भोजपुरी की पहली हीरोइन के बारे में बात की जाए तो इसमें नजीर हुसैन ने खुद एक्टिंग की थी. वहीं, लीड एक्टर के तौर पर अभिनेता आशिम कुमार को कास्ट किया गया था. लेकिन, इस फिल्म के लिए दो अभिनेत्रियों का कास्ट किया गया था, जिसमें से एक ने डेब्यू किया था और आगे चलकर हिंदी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस बनी थीं. पहली कुमकुम और दूसरी पद्मा खन्ना. इस मूवी से पद्मा खन्ना को लोगों ने काफी पसंद किया गया था. इस तरह से भोजपुरी को पहली हीरोइन के तौर पर पद्मा खन्ना मिली थीं.
यह भी पढ़ें: ‘इंडस्ट्री माफिया को…’, दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग कॉल रिकॉर्डिंग, पूछा- ‘मैंने कोई छिछोरी हरकत की?’
‘रामायण’ में कैकयी बन खूब कमाया था नाम
भोजपुरी से डेब्यू करने के बाद पद्मा खन्ना ने टीवी से लेकर हिंदी फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय के जरिए खूब नाम कमाया. पद्मा एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ ही कथक डांसर भी थीं. बॉलीवुड में उन्होंने आधा दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम किया. पद्मा के खाते में फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ आई और इसमें उन्होंने एक कैबरे डांसर का रोल प्ले किया. यहां से वह कैबर डांसर बनकर लाइमलाइट में आईं. बाद में 70-80 के दशक में पद्मा खन्ना की झोली में ‘रामायण’ सीरियल आया, जिसमें उन्होंने कैकयी का रोल प्ले किया था और यहां से उनकी किस्मत चमक उठी थी. उन्हें आखिरी बार पर्दे पर साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘यार मेरी जिंदगी’ में देखा गया था. अब वह लाइमलाइट से दूर हैं.
कहां हैं पद्मा खन्ना?
बहरहाल, अगर बात की जाए तो पद्मा खन्ना कहां हैं? तो बताया जाता है कि एक्टिंग से दूरियां बनाने के बाद उन्होंने 1986 में फिल्म निर्देशक जगदीश सिडाना से शादी कर ली थी, जिसके बाद वह हमेशा के लिए अमेरिका चली गईं. बताया जाता है कि वह न्यू जर्सी में अपने परिवार के साथ एक ‘इंडियनिका डांस अकादमी’ चला रही हैं. हालांकि, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.
यह भी पढ़ें: Miss Universe 2025 Winner: कौन हैं मिस मैक्सिको? जिसके सिर सजा मिस यूनिवर्स 2025 का ताज, विवादों में रहा नाम
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
58 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines