Miss Universe 2025 Winner: कौन हैं मिस मैक्सिको? जिसके सिर सजा मिस यूनिवर्स 2025 का ताज, विवादों में रहा नाम

Miss Universe 2025 Winner: मिस यूनिवर्स 2025 का ऐलान हो गया है. इस साल ये ताज मैक्सिको ने जीता है. फातिमा बॉश ने 130 देशों को पछाड़कर इस क्राउन को अपने नाम कर लिया है. वहीं, भारत को राजस्थान की रहने वाली मॉडल मनिका विश्वकर्मा रिप्रेजेंट कर रही थीं.

Miss Universe 2025, Miss Universe 2025 Winner, Miss Universe 2025 Winner mexico fatima bosch

कौन हैं मैक्सिको की फातिमा बॉश? (PHoto-X)

Miss Universe 2025 Winner: मिस यूनिवर्स 2025 के विनर का नाम ऐलान कर दिया गया है. इस साल इस ताज को मैक्सिको की फातिमा बॉश के सिर पर सजाया गया है. उन्होंने 130 देशों को पछाड़कर इसे अपने नाम किया है. वहीं, इस प्रतियोगिता में भारत की को राजस्थान की रहने वाली मॉडल मनिका विश्वकर्मा रिप्रेजेंट कर रही थीं. लेकिन, वह पहले ही इस मुकाबले से बाहर हो गई थीं. इसमें पहली रनर अप मिस थाईलैंड (प्रवीणर सिंह), सेकेंड रनर-अप मिस वेनेज़ुएला, थर्ड रनर-अप मिस फिलीपींस रहीं.

विज्ञापन

टॉप 12 से बाहर हो गई थीं भारत की मनिका विश्वकर्मा

मिस यूनिवर्स 2025 के क्राउन के लिए भारत की ओर से मनिका विश्वकर्मा थीं. वह इस खिताब को अपने नाम नहीं कर पाईं. वह इस प्रतियोगिता में टॉप 30 में जगह बनाने में सफर रही थीं लेकिन, टॉप 12 में वह अपना स्थान नहीं बना पाई थीं, जिसके बाद वह मिस यूनिवर्स के विनर्स की रेस से बाहर हो गई थीं.

विज्ञापन

ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट

इसके साथ ही अगर मिस यूनिवर्स 2025 की प्रतियोगिता में टॉप 5 फाइनलिस्ट की बात की जाए तो पहली रनर अप मिस थाईलैंड (प्रवीणर सिंह), सेकेंड रनर-अप मिस वेनेज़ुएला, थर्ड रनर-अप मिस फिलीपींस रहीं. वहीं, चौथे पर कोत दिव्वार की मॉडल रहीं. 130 देशों को पछाड़ते हुए फाइनली मैक्सिको की फातिमा ने इस क्राउन को अपने नाम कर लिया है और दुनियाभर में अपने देश का गौरव बढ़ाया.

विज्ञापन

विवादों से जुड़ा था नाम

मैक्सिको की फातिमा बॉश का नाम विवादों में रहा है. उनसे जुड़े इस विवाद की शुरुआत प्रतियोगिता के दौरान हुई. जब उन्हें मिस थाइलैंड के निदेशक नवात इत्साराग्रिसिल द्वारा तीखे शब्दों का सामना करना पड़ा था. कथित तौर पर निदेशक ने थाइलैंड से संबंधित प्रमोशनल कंटेंट ना शेयर करने की वजह से सभी के सामने फटकार लगा दी थी और बताया जाता है कि उन्होंने अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था, जिसके बाद इस प्रतियोगिता में तनाव का माहौल बन गया था. इस घटना के बाद मैक्सिको की मॉडल ने वॉक आउट करने का मन बना लिया था. कुछ प्रतिभागियों ने भी उनका समर्थन किया था और वो मंच छोड़कर चले गए थे. हालांकि, बाद में फातिमा स्टेज पर वापस आ गई थी और उन्होंने निदेशक के बिहेवियर को अपमानजनक ठहराया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ