Vikalp Mehta कौन? जो Akshay Kumar की उतारते हैं नकल, खुद खिलाड़ी कुमार भी रह जाते हैं दंग

Akshay Kumar Duplicate Vikalp Mehta: कपिल शर्मा के शो में इन दिनों अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले कॉमेडियन विकल्प मेहता कौन हैं जिन्हें अक्षय कुमार का डुप्लिकेट कहा जाता है, चलिए आपको बताते हैं।

विकल्प मेहता

विकल्प मेहता

विज्ञापन

Akshay Kumar Duplicate Vikalp Mehta: कपिल शर्मा का शो नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है, शो में कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर समेत कई कॉमिडियन्स अपनी कॉमेडी से दर्शकों को एंटरटेन करते आ रहे हैं। इसी बीच एक कॉमेडियन ऐसे भी हैं जो पिछले 2 सालों से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की मिमिक्री करते हुए नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन अपने टैलेंट और काबिलियत के दम पर अब तक एक्टर के डायलॉग्स और स्टाइल को कॉपी करके फैंस को हंसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपिल शर्मा के शो पर धमाल मचाने वाले कॉमेडियन का नाम है विकल्प मेहता, जिन्हें कई लोग अक्षय कुमार के डुप्लिकेट के तौर पर भी जानते हैं। आखिर कौन हैं विकल्प और कैसे उन्होंने यहां तक का सफर तय किया है, चलिए आपको बताते हैं।

अक्षय कुमार के फैन हैं विकल्प मेहता

बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। उनके फैंस उनके अभिनय के साथ-साथ उनके लुक और स्टाइल को भी अपनाते हैं। राजस्थान के रहने वाले विकल्प मेहता भी उन्हीं में से एक हैं जो अक्षय कुमार के फैन रहे हैं। खिलाड़ी कुमार विकल्प को इतना पसंद हैं कि वो खुद अक्षय की अद्भुत मिमिक्री करते हैं। उनके अभिनय को देखकर हर कोई दंग रह जाता है।

Advertisment

 

विकल्प मेहता के संघर्ष का सफर

विकल्प मेहता ने अपनी कला की शुरुआत बचपन में स्कूल के मंच से की थी। आज वो टेलीविजन इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। पेशे से विकल्प मेहता एंटरटेनर और यूट्यबूर हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 2 मिलियन सबस्क्राइबर्स हैं। अपने टैलेंट के दम पर विकल्प ने अपनी खास पहचान बनाई है।

विज्ञापन

राजस्थान के पाली से मुम्बई का सफर विकल्प के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। लेकिन ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शो से उन्हें पूरे देश में पहचान मिली। वो अक्षय ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन को भी अपना आदर्श मानते हैं।

विज्ञापन

विकल्प मेहता ने ऐसे की शुरुआत

एक इंटरव्यू में खुद विकल्प ने बताया था कि उन्होंने साल 2009 में सोनी टीवी के शो ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ के लिए अपना पहला ऑडिशन दिया था। अहमदाबाद में हुए इस ऑडिशन में उनका चयन हो गया। एक महीने बाद वो मुंबई आए और यशराज स्टूडियो में उनके एपिसोड की रिकॉर्डिंग हुई, जहां उन्हें काफी सराहा गया। यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई। विकल्प ने अक्षय कुमार के साथ भी कई बार स्टेज शेयर किया है। खुद खिलाड़ी कुमार भी उनके मिमिक्री के इस टैलेंट को देखकर काफी दंग हैं। विकल्प इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ