Sshura Khan: आज हर तरफ शूरा खान (Sshura Khan) की चर्चा हो रही हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि सलमान खान के भाई अरबाज खान शूरा खान से शादी करने वाले हैं। हालांकि ये अभी रूमर्स हैं, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं।
इस बीच हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर शूरा खान कौन हैं? जो रातों-रात सुर्खियों में आ गई। आइए जानते हैं…
कौन हैं शूरा खान?
हर तरफ चर्चा का विषय बनीं शूरा खान बॉलीवुड की एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शूरा खान बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट हैं। वहीं, अगर शूरा की बात करें तो सोशल मीडिया हैंडल पर शूरा के 13.2 k फॉलोअर्स हैं। हालांकि उनका अकाउंट प्राइवेट है। साथ ही अभिनेत्री रवीना टंडन ने उन्हें फॉलो किया हुआ है।
24 दिसंबर को शादी करने वाले हैं अरबाज खान और शूरा- रिपोर्ट्स
बता दें कि हाल ही में जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज खान के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की है। इसके बाद अब अरबाज और शूरा की शादी की रूमर्स सामने आई हैं। इतना ही नहीं बल्कि इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरबाज खान और शूरा खान 24 दिसंबर को शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात उनकी नई फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी।
यह भी पढ़ें- Dunki ने रिलीज होते ही बजाया अपना ‘डंका’, पढ़ें फिल्म का रिव्यू
अरबाज की पहली शादी मलायका से हुई थी
बता दें कि अरबाज खान की पहली शादी मलायका अरोड़ा से हुई थी। हालांकि दोनों ने साल 2016 में अपने अलग होने की खबर सबको दी थी। इसके बाद साल 2017 में 11 मई को दोनों ने ऑफिशियली तलाक ले लिया था। वहीं, अब अरबाज और शूरा की शादी की खबरों की सच्चाई क्या है ये तो वही बता सकते हैं। अब फैंस को दोनों की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
13 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines