हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bigg Boss 20: कौन हैं रोहेद खान? ‘बिग बॉस 20’ में की धमाकेदार एंट्री, जानें उनके बारे में सबकुछ

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर आस्ट्रियाई एक्टर रोहेद खान की धमाकेदार एंट्री हो गई है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहेद, सलमान खान के इस शो में अपनी पर्सनालिटी से लोगों का प्यार कामयाब पाते हैं या नहीं.

विज्ञापन
कौन हैं रोहेद खान? (PIC-rohedkhan__. Instagram)

Who is Rohed Khan: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत हो चुकी हैं. इस बार भाईजान के घर में 16 लोगों की एंट्री हुई है. ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को रखा गया था. इस दौरान सलमान खान काफी एनर्जेटिक नजर आए हैं. उन्होंने शो का अगाज अपने शानदार डांस मूव्स के साथ किया है. भाईजान के इस शो का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे.

‘बिग बॉस 20’ में कई नए चेहरे नजर आए है, जिनमे से एक है रोहेद खान. वो बिग बॉस के घर में आते ही काफी बेबाक नजर आ रहे हैं. उनकी एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वहीं अब फैंस भी रोहेद खान के बारे में सर्च कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Kushal Tanwar, जिन्होंने Bigg Boss 20 में की एंट्री, पहले भी रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं Gullu

विज्ञापन

कौन है रोहेद खान?

‘बिग बॉस 20’ में धमाकेदार एंट्री करने वाले रोहेद खान (Rohed Khan) एक ऑस्ट्रियाई एक्टर, मॉडल और मार्शल आर्टिस्ट हैं. सलमान खान के शो में एंट्री के बाद से ही उनकी काफी चर्चा हो रही है, रोहेद अपने लुक्स और स्टाइल के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि रोहेद ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. रोहेद मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट होल्डर भी हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कौन हैं काजी तौकीर? अरिजीत सिंह को हराकर बने थे विनर, अब ‘बिग बॉस 20’ में की धमाकेदार एंट्री

विज्ञापन

रोहेद खान ने बॉलीवुड में किया है काम?

रोहेद खान को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना इतना आसान नहीं था. ऑस्ट्रिया से होने के कारण रोहेद को हिंदी भाषा नहीं  आती थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था. हालांकि, बाद में रोहेद ने बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए हिंदी भाषा भी सिखी थी. हालांकि, बाद में उन्होंने हिंदी सिनेमा ऑडिशन के दम पर एंट्री कर ली थी.  

बता दें कि रोहेद शुरुआती दिनों में स्क्रिप्ट पर काफी मेहनत करते थे और इसे रटकर ऑडिशन दिया करते थे. हालांकि, जब रोहेद न पूरी तरह से हिंदी सिख ली थी, तो फिर एक्टर को ऐसा कुछ करने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती थी. बाद में रोहेद ने बॉलीवुड में कई एड शूट भी किया था. इतना ही नहीं रोहेद ने बाद में हिंदी सिनेमा में कई सारी फिल्मों में काम किया है. आईएमडीबी के अनुसार ऑस्ट्रियाई एक्टर रोहेद खान ने साल 2024 में रिलीज हुई मूवी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) और साल 2023 में रिलीज हुई ‘तेजस’ (Tejas) फिल्म में नजर आ चुके हैं. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola