Bigg Boss 20: कौन हैं काजी तौकीर? अरिजीत सिंह को हराकर बने थे विनर, अब ‘बिग बॉस 20’ में की धमाकेदार एंट्री
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत हो चुकी है. इस बार घर में कुल 16 कंटेस्टेंट कैद हुए हैं. वहीं ‘फेम गुरुकुल’ में मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अरिजीत सिंह को हराकर विनर बनने वाले काजी तौकीर की भी एंट्री हो गई है. सिंगर की एंट्री के बाद से ही हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहे हैं.
कौन हैं Qazi touqeer? (PIC- jiohotstarreality. Instagram)
Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है और इस बार घर में 16 कंटेस्टेंट की एंट्री भी हो गई है. इस सीजन में कई नए और काफी चर्चित चेहरे भी नजर आए हैं. वहीं इस शो में काजी तौकीर की एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. काजी की एंट्री ने 2000 दशक की यादों को ताजा कर दिया है.
विज्ञापन
आपको बता दें कि काजी तौकीर लगभग दो दशक पहले एक सिंगिंग रियलिटी शो में नजर आए थे. इस शो का नाम ‘फेम गुरुकुल’ (Fame Gurukul) था. खास बात यह थी कि सिंगर अरिजीत सिंह भी इस शो का हिस्सा थे. वहीं काजी ने अरिजीत को हराकर इस शो के विजेता बने थे और घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी. हालांकि, अब सिंगर काजी एक अलग ही तरह के फॉर्मेट वाले रियलिटी टीवी शो पर वापसी कर रहे हैं.
साल 2005 में काजी तौकीर सोनी एंटरटेनमेंट के सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में नजर आए थे. इस शो में देशभर के कई सिंगर नजर आए थे, उनमें से एक नाम सिंगर अरिजीत सिंह का भी मौजूद था. लेकिन इस शो के विनर काजी तौकीर बने थे, उन्होंने अरिजीत सिंह को हराकर यह मुकाम हासिल किया था. बता दें कि काजी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से ताल्लुक रखते हैं. इस बार काजी बिग बॉस 20 की हिस्सा बने है, उन्होंने अपनी एंट्री के बाद से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि कई मौकों पर एलिमिनेशन के करीब पहुंचने का बाद बी उनके चाहने वालों ने वोट देकर उन्हें वापसी कराया था. बता दें कि 20 अक्टूबर 2005 को काजी तौकीर और रूपरेखा बनर्जी को ‘फेम गुरुकुल’ शो का विजेता घोषित किया था.
काजी तौकीर का जन्म 2 जून 1985 जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था. उन्होंने साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया था और इस शो के विनर बनकर निकले थे. काजी के साथ रूपरेखा बनर्जी शो की विजेता बनी थी. उन्होंने फेमस सिंगर अरिजीत सिंह को मात दी थी.
बता दें कि शो जीतने के बाद काजी तौकीर और रूपरेखा बनर्जी ने साथ मिलकर कुछ एल्बम भी रिलीज किए थे, जिनमें ‘करूं क्या’ और ‘हीरो’ थे. लेकिन काजी को साल 2015 में आई फिल्म ‘फैंटम’ के पॉपुलर गाने ‘अफगान जलेबी’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी. इस गाने के वीडियो में काजी भी नजर आए थे. इतना ही नहीं जब काजी ने बिग बॉस 20 के घर में एंट्री भी की थी, तो उनके वेलकम में ‘अफगान जलेबी’ गाना ही बजाया गया था. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का काजी को कितना सपोर्ट मिल पाता है.