Who is Rohan Acharya: शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री से भी खुशी की खबरें सामने आ रही हैं. दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दीपिका की बहन अनीशा अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. इतना ही नहीं बल्कि सुनने में ये भी आया है कि अनीशा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि अनीशा किसे डेट कर रही हैं और उनके होने वाले पति कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन हैं अनीशा के होने वाले पति?
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, अनीशा, देओल परिवार से जुड़े रोहन आचार्य से शादी करने वाली हैं. रोहन की बात करें तो रोहन आचार्य 34 साल के दुबई के बिजनेमैन हैं. अनीशा की सोशल मीडिया फॉलोअर्स लिस्ट के अनुसार, रोहन का इंस्टाग्राम हैंडल @rohanacharya है, जिसके केवल 1,246 फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा उनके बायो में लिखा है कि 1993 से ग्लोबल सीटिजन (संयुक्त अरब अमीरात का झंडा).
कहां रहते हैं रोहन?
इसके अलावा अगर इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो रोहन दुबई में रहते हैं. कथित तौर पर रोहन ब्लूग्राउंड में पार्टनर और सर्विस एग्जीक्यूटिव हैं. फ्रीन प्रेस जर्नल की रिसर्च के अनुसार, ब्लूग्राउंड में काम करने वाले रोहन आचार्य अब बीसीडी ट्रैवल में प्रोजेक्ट्स और पार्टनरशिप एग्जीक्यूटिव के पद को देख रहे हैं.
लिंक्डइन प्रोफाइल
इतना ही नहीं बल्कि लिंक्डइन के अनुसार, उन्होंने किंग्स्टन यूनिवर्सिटी से अपनी डिग्री पूरी की है. हालांकि, अभी तक भी ये पुष्टि नहीं हुई है कि यह प्रोफाइल उसी रोहन की है, जिससे अनीशा शादी करने वाली हैं या फिर किसी और की. इसके अलावा रोहन फिल्म निर्माता बिमल रॉय के परपोते हैं, जिन्हें दो बीघा जमीन, देवदास (1955), परिणीता और सुजाता जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.
देओल परिवार के साथ रिश्ता
अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या सच में अनीषा, रोहन को डेट कर रही हैं और उनके शादी करने वाली हैं, क्योंकि अभी किसी भी बात की ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. अगर ये खबरें सच निकलती हैं, तो दीपिका और रणवीर का भी देओल परिवार से रिश्ता जुड़ जाएगा.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: इस हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट कौन, क्या फिनाले से पहले पलटेगा खेल?
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
50 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines