News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई लेटेस्ट अपडेट आता रहता है. शो अपने फिनाले के बेहद करीब है. ऐसे में कंटेस्टेंट्स बेहद संभलकर इस गेम को खेल रहे हैं. इस बीच अब शो के इस हफ्ते के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि इस वीक के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स कौन हैं?
दरअसल, बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर एक्स पेज Livefeed Updates ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में इस वीक के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी की गई है. हैशटैग के आधार पर अगर इस वीक के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस हफ्ते पहले नंबर पर तान्या मित्तल 532.9K रही हैं.
Top 5 contestants based on hashtag count on Twitter (This Week):
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) November 29, 2025
1. #TanyaMittal– 532.9K 🥇
2. #FarrhanaBhatt – 445.8k 🥈
3. #AmaalMallik – 375.6K 🥉
4. #AshnoorKaur – 287.5k
5. #GauravKhanna – 266.3K#BiggBoss19 pic.twitter.com/DFn67FCMFa
वहीं, दूसरे नंबर पर फरहाना भट्ट 445.8k हैं. तीसरे नंबर पर अमाल मलिक 375.6K हैं. चौथे नंबर की बात करें तो चौथे नंबर पर अशनूर कौर 287.5k हैं और पांचवें नंबर पर गौरव खन्ना 266.3K हैं. बता दें कि इस वीक के ये टॉप पांच कंटेस्टेंट्स इंटरनेट पर यूज हुए हैशटैग के आधार पर हैं.
गौरतलब है कि इस हफ्ते गौरव खन्ना हैशटैग की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं जबकि को टॉप 3 में चल रहे थे. ऐसे में अब लोगोंं के मन में सवाल है कि क्या शो के फिनाले से पहले गेम पटल जाएगा. हालांकि, इसका पता शो के आने वाले एपिसोड में ही लगेगा. बता दें कि इस वक्त शो में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अशनूर और शहबाज का बेघर कर दिया गया है. इसका पता वीकेंड का वार एपिसोड में चल जाएगा.
इसके अलावा अगर शो के फिनाले की बात करें तो सलमान खान का शो बिग बॉस 19 अपने फिनाले के बेहद करीब है. 7 दिसंबर को सलमान के शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. हर कोई शो के फिनाले के लिए बेहद एक्साइटेड है. देखने वाली बात होगी कि शो के इस सीजन का विनर कौन बनता है?
यह भी पढ़ें- तमिल फिल्मों के हैं दीवाने, तो हो जाइए तैयार, दिसंबर में ओटीटी पर धड़ाधड़ पर आ रहीं ये 7 धांसू मूवीज
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।