Rachita Ram: कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में फैंस से मुलाकात की. सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस के साथ एक फैन ने ऐसी हरकत की, जिसे देखकर एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं. अपने खास दिन पर एक्ट्रेस फैंस से रूबरू हो रही थीं. फैंस उनके साथ सेल्फी क्लिक करा रहे थे. इसी बीच एक फैन आया जिसने पहले सेल्फी क्लिक कराई और बाद में एक्ट्रेस के गाल पकड़कर भाग गया. इस हरकत से एक्ट्रेस भी हैरान हो गईं. हालांकि एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी सूझबूझ से सिचुएशन संभाली. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. चारों तरफ इस वीडियो के चर्चे हो रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर रचिता राम कौन हैं.
फैंस के साथ बर्थडे किया सेलिब्रेट
3 अक्टूबर को एक्ट्रेस ने अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित अपने घर में ही सेलिब्रेट किया. इस दौरान एक्ट्रेस फैंस से मुलाकात करने के लिए कुछ देर अपने घर के बाहर आईं. एक्ट्रेस ने अपने खास दिन को फैंस के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया. फैंस ने एक्ट्रेस के पास आकर सेल्फी भी क्लिक कराई और उन्हें जन्मदिन की बधाईयां भी दीं. इस दौरान एक सिरफिरा आशिक एक्ट्रेस के पास आया और उसने एक्ट्रेस के साथ पहले सेल्फी क्लिक कराई और बाद में एक्ट्रेस के गाल खींचकर भाग गया.
यह भी पढ़ें: Rise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
फैन की हरकत से हैरान हुईं एक्ट्रेस
फैन बिना कुछ सोचे-समझे एक्ट्रेस के दोनों गाल पकड़ लिए. जिसके बाद एक्ट्रेस के साथ-साथ हर कोई हैरान रह गया. इससे पहले एक्ट्रेस फैन को कुछ कह पातीं, वो वहां से फरार हो गया. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने इस सिचुएशन को बड़े ही अच्छे से संभाला और फैन को कुछ नहीं कहा. फैन के जाते ही एक्ट्रेस हैरान होने के साथ-साथ स्माइल भी करती नजर आईं. अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के साथ ही फैन की इस हरकत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: मीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
कौन हैं रचिता राम?
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रचिता राम को ‘डिंपल गर्ल’ के नाम से जाना जाता है. एक्ट्रेस के पिता के.एस. राम एक मशहूर भरतनाट्यम डांसर हैं. वहीं एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ टीवी शो ‘अरसी’ से की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा. साल 2013 में आई फिल्म ‘बुलबुल’ से एक्ट्रेस ने डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने मेगास्टार रजनीकांत की फेमस फिल्म ‘कूली’ में भी काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. इस फिल्म में उन्होंने ‘कल्याणी’ का किरदार निभाया था, जो काफी फेमस हुआ था.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines