Who Is Pakistani Pop Singer Talha Anjum: पाकिस्तानी पॉप सिंगर तल्हा अंजुम एक बार फिर से चर्चा में हैं. वह कभी भारत को लेकर आग उगलने की वजह से सुर्खियों में थे लेकिन, इस बार कुछ ऐसा किया कि वह फिर से हेडलाइन्स में हैं. इस बार उन्होंने काठमांडू में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भारतीय झंडा लहराया. तल्हा अंजुम ने लाइव कॉन्सर्ट में भारतीय झंडा अपने कंधों पर लपेटा. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बाद में पाकिस्तानी सिंगर ने इस पर सफाई भी दी. ऐसे में चलिए बताते हैं इसके बारे में.
दरअसल, तल्हा अंजुम का लाइव कॉन्सर्ट से वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिलता है कि भारतीय गली गैंग के रैपर नैजी के लिए अपना डिस ट्रैक तल्हा परफॉर्म कर रहे थे तभी भीड़ में से किसी ने उनकी ओर भारतीय झंडा फेंका. इस पर सिंगर ने एक झटके में तिरंगा पकड़ लिया और फिर से इसे लहराया. बाद में उसे अपने चारों ओर लपेट लिया. इस पर लोगों ने खूब प्रतिक्रियाएं भी दी.
यह भी पढ़ें: De De Pyar De 2 BO Collection: 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई अजय देवगन की फिल्म, चौथे दिन हुई धड़ाम
पाकिस्तानी रैपर ने एक्स पर दी सफाई
हालांकि, बाद में पाकिस्तानी रैपर ने एक्स पर अपना बचाव किया. उन्होंने अपना स्टैंड लेते हुए पोस्ट में लिखा, ‘मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है. मेरी कला की कोई सीमा नहीं है. अगर भारत का झंडा फहराने से कोई विवाद होता है तो होने दो. मैं यह फिर से करूंगा. मैं मीडिया की कभी कोई चिंता नहीं है. सरकारों और उनके प्रोपेगैंडा की कोई परवाह नहीं. उर्दू रैप हमेशा सीमाहीन रहा है और रहेगा.’ तल्हा अंजुम की एक्स पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन बंटे हुए दिख रहे हैं. इंडियन यूजर्स ने उनका समर्थन किया.
यह भी पढ़ें: फेमस सिंगर ह्यूमन सागर का निधन, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, जानिए क्या है मौत की वजह
कौन हैं तल्हा अंजुम?
अगर तल्हा अंजुम के बारे में बात की जाए तो वह पाकिस्तान के एक मशहूर रैपर, लिरिसिस्ट और हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं. तल्हा को उर्दू रैप में क्रांति लाने के लिए जाने जाते हैं. उनके हिट ट्रैक्स की बात करें तो ‘बर्गर-ए-कराची’, ‘लैला मजनूं’, और ‘लाम साईं चौरा’ जैसे हिट गाने शामिल हैं. उनकी पॉपुलैरिटी पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी है.
यह भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस Sayantani Ghosh ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines