Entertainment News: 120 Bahadur की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, सेना प्रमुख ने देखी फरहान अख्तर की फिल्म

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट जगत की खबरों के शौकीन हैं तो मनोरंजन से जुड़े सभी अपडेट्स पाने के लिए News24 के इस लाइव के साथ जुड़े रहें. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी जानकारी दी जाएगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इसी साल जनवरी 2025 में फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया था. ऐसे में अब वह अपने तेलुगु डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस, महेश बाबू के भतीजे जय कृष्णा घट्टामनेनी के साथ स्क्रीन पर इश्क फरमाते हुए नजर आने वाली हैं. राशा ने अपना पोस्टर भी किया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. दर्शक स्क्रीन पर इस नई जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे इसी साल 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज किया जाएगा. इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में मूवी की रिलीज के लिए अभी इंतजार बाकी है लेकिन, ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. इसे आज यानी कि 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा.

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: 120 Bahadur की स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद रहे सेना प्रमुख

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' की स्पेशल स्क्रीनिंग थी, जिसमें सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे. बता दें कि फिल्म ‘120 बहादुर’ सिनेमाघरों में 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगी.

Entertainment News LIVE: Farhan Akhtar क्यों नहीं बनना चाहते थे एक्टर? 120 Bahadur के अभिनेता ने खुद किया खुलासा

Farhan Akhtar: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर हमेशा ही फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं. फरहान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '120 बहादुर' को लेकर सुर्खियों में हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: फरहान अख्तर की फिल्म का नाम 120 Bahadur ही क्यों, क्या बोले एक्टर?

Film 120 Bahadur: फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '120 बहादुर' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एसएस राजामौली के खिलाफ केस दर्ज, क्या है मामला?

मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. राजामौली के खिलाफ राष्ट्रीय वानर सेना की तरफ से भगवान हनुमार को लेकर दिए गए बयान की वजह से केस दर्ज कराया गया है. बता दें कि इसके लिए राजामौली को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था.

Entertainment News LIVE: टाउन में स्पॉट हुए सोनाक्षी-जहीर, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल नजर आ रहे हैं. पैप्स ने कपल को अपने कैमरे में कैद किया है. हालांकि, सोनाक्षी की हल्की-सी झलक दिखाई दी है.

https://www.instagram.com/p/DRM-pT8ARDP/

Entertainment News LIVE: क्या फरहान अख्तर नहीं थे 120 Bahadur की पहली पसंद? फिल्म ने डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा

Film 120 Bahadur: फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' अपनी रिलीज के बेहद करीब है. इस फिल्म के आने का हर किसी को इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने फिल्म को लेकर खुलकर बात की है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Katrina Kaif-Vicky Kaushal का न्यूबोर्न बेबी के साथ फोटो वायरल, AI तस्वीर की इंटरनेट पर चर्चा

Katrina Kaif, Vicky Kaushal: बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों अपने बेटे के साथ समय बिता रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Humane Sagar का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, इस सिंगर के साथ किया था पोस्ट

Humane Sagar Last Instagram Post: उड़िया सिनेमा और म्यूजिक के पॉपुलर सिंगर ह्यूमन सागर का निधन हो गया है. ह्यूमन सागर के निधन के बाद उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: प्रियंका चाहर चौधरी का नागिन लुक वायरल

टीवी का पॉपुलर शो नागिन जल्दी ही अपने नए सीजन के साथ आने वाला है. ऐसे में फैंस को एक बड़ा गिफ्ट मिला है. सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नागिन लुक में नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DRMsfeJk1VE/

Entertainment News LIVE: अवनीत कौर ने शेयर की नए लुक की फोटोज

अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई. इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और अवनीत की तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DRMvBcjiVb9/?img_index=1

Entertainment News LIVE: एयरपोर्ट पर दिखीं ‘वीराना’ की ‘भूतनी’? एक्ट्रेस का एआई लुक देख फैंस हुए हैरान

Veerana Actress Jasmine: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 'वीराना' की 'भूतनी' का एआई वीडियो नजर आ रहा है. यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 में होगा रोमांस का धमाका, फैमिली वीक में कौन देगा बिग बॉस को धमकी?

Bigg Boss 19 Family Week: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहता है. इस वक्त भी सलमान खान के शो की जमकर चर्चा हो रही है और हर कोई इसके बारे में बातें कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Shiv Thakare के मुंबई वाले घर में लगी आग, फैंस को हुई टेंशन

Shiv Thakare House Fire: बिग बॉस मराठी 2 के विनर और बिग बॉस सीजन 16 के रनरअप शिव ठाकरे के फैंस टेंशन में हैं. शिव के घर पर आग लग गई है. इस हादसे में शिव ठीक हैं, लेकिन घर को नुकसान पहुंचा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जुबीन गर्ग की वाइफ ने पति के लिए शेयर किया पोस्ट, बर्थडे पर हुईं इमोशनल

सिंगर जुबीन गर्ग की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी वाइफ गरिमा ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए गरिमा बेहद इमोशनल नजर आईं.

https://www.instagram.com/p/DRK4GxLE_Lu/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: '120 बहादुर' का गाना ‘मैं हूँ वो धरती मां’ हुआ रिलीज

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' इन दिनों काफी चर्चा है. फिल्म का नया गाना ‘मैं हूँ वो धरती मां’ रिलीज कर दिया गया है. देशप्रेम से भरा ये गीत दिल को छू रहा है. श्रेया घोषाल की आवाज में इसे काफी पसंद किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DRHbM2TCByp/?igsh=czN0ZWRlcm00YjQw

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ के लिए साढ़े 3-4 घंटे में तैयार होते थे आर माधवन

आदित्य धर की मल्टीस्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ ही आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल की एक्टिंग और लुक काफी पसंद किए गए. ऐसे में आर माधवन ने अपने लुक को लेकर बात की है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह ने की संजय दत्त की मिमिक्री

रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है. ऐसे में अब इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट से उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें संजय दत्त का डायलॉग बोलते हुए देखा जा सकता है. उनकी कमाल की मिमिक्री वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/DRMJmwijPus/

Entertainment News LIVE: एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर रिलीज

आदित्य धर की मल्टी स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारे अहम रोल में होंगे. ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद नीलम गिरी से मिले मृदुल तिवारी

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों काफी चर्चा में है. शो से हाल ही में मृदुल तिवारी को घर से बेघर किया गया. ऐसे में अब हाल ही में ग्रेटर नोएडा में मृदुल का फैन्स ने जोरदार स्वागत किया. इसी बीच अब मृदुल 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी से मिलने पहुंचे.

https://www.instagram.com/p/DRHvaHhEknm/

पहले 'बिग बॉस 19' के घर से से मृदुल तिवारी बेघर हो गए थे. घर के बाहर आने के बाद से वो और भी अधिक चर्चा में हैं. हाल ही में ग्रेटर नोएडा पहुंचे मृदुल का फैन्स ने जोरदार स्वागत किया. मृदुल 'बिग बॉस 19' से बाहर निकल चुकीं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के घर उनसे मिलने पहुंचे

Entertainment News LIVE: टॉम क्रूज को पहली बार मिला ऑस्कर अवॉर्ड

हॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि 45 साल के करियर में उन्हें पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड मिला. उन्हें अवॉर्ड Honourary Oscar से सम्मानित किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के ट्रेलर का काउंट डाउन शुरू

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर आज यानी कि कुछ ही देर में यूट्यूब पर जारी किया जाएगा. इसमें संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म को 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DRLtqOCiMtO/

Entertainment News LIVE: कौन है पाकिस्तानी पॉप सिंगर?

पाकिस्तानी पॉप सिंगर तल्हा अंजुम भारत का तिरंगा लहराने को लेकर चर्चा में हैं. तिरंगे को उन्होंने पूरे शो के अंत तक लपेटकर रखा था. हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई भी दी है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 4 दिनों में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2'

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के पहले सोमवार के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं. मूवी 4 दिनों में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: टीवी एक्ट्रेस Sayantani Ghosh ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चु्प्पी

टीवी एक्ट्रेस Sayantani Ghosh पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं. ऐसे में अब उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उनका कहना है कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं. साथ ही बॉडी शेमिंग करने वालों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है.

https://www.instagram.com/p/DRKv4RECFKV/

Entertainment News LIVE: पाकिस्तानी पॉप सिंगर ने लहराया भारत का झंडा

पाकिस्तानी पॉप सिंगर Talha Anjum ने अपने लाइव कॉन्सर्ट में भारत का तिरंगा झंडा लहराकर उसका सम्मान किया और कहा कि वह यह फिर से करेंगे. उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा कि उनके दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है.

https://www.instagram.com/p/DRKnV1jklpr/

Entertainment News LIVE: फेमस सिंगर ह्यूमन सागर का निधन

ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री से बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है कि फेमस सिंगर ह्यूमन सागर का निधन हो गया है. वह महज 34 साल के थे. उन्होंने 17 नवंबर की रात को अपनी आखिरी सांस ली. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: महेश बाबू के भतीजे संग स्क्रीन शेयर करेंगी राशा थडानी

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इसी साल जनवरी 2025 में फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया था. ऐसे में अब वह अपने तेलुगु डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस, महेश बाबू के भतीजे जय कृष्णा घट्टामनेनी के साथ स्क्रीन पर इश्क फरमाते हुए नजर आने वाली हैं. राशा ने अपना पोस्टर भी किया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. दर्शक स्क्रीन पर इस नई जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

Entertainment News LIVE: आज आएगा रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का ट्रेलर

रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे इसी साल 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज किया जाएगा. इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में मूवी की रिलीज के लिए अभी इंतजार बाकी है लेकिन, ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. इसे आज यानी कि 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ