De De Pyar De 2 BO Collection: 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई अजय देवगन की फिल्म, चौथे दिन हुई धड़ाम

De De Pyar De 2 BOX Office Collection Day 4: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ के पहले सोमवार के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं. मूवी 4 दिनों में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है.

De De Pyar De 2, De De Pyar De 2 BOX Office Collection

De De Pyar De 2 Box Office Collection Day 4: 'दे दे प्यार दे 2' की चार दिनों की कमाई. (Photo- Social Media)

De De Pyar De 2 BOX Office Collection: अंशुल शर्मा की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. इसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ आर माधवन, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, इशिता दत्ता और गौतमी कपूर जैसे अन्य स्टार्स अहम किरदारों में हैं. ये फिल्म साल 2019 में आई अजय, तब्बू और रकुल प्रीत की ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है. इसकी रिलीज को 4 दिन हो गए हैं और पहले सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. जबकि फिल्म कुल 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है.

विज्ञापन

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत शानदार की थी. पहले वीकेंड पर इसकी कमाई डबल डिजिट में देखने के लिए मिली. लेकिन वीकडेज की शुरुआत होते ही फिल्म की माई सिंगल डिजिट में आ गई है. ऐसे में चलिए बताते हैं अंशुल शर्मा की ये फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास.

विज्ञापन

4 दिन में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘दे दे प्यार दे 2’

फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की वीकडेज की शुरुआत काफी धीमी रही. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की मूवी ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन यानी की शनिवार को 12.25 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, रविवार यानी की तीसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी उछाल दर्ज की गई. फिल्म ने संडे को 13.75 करोड़ का बिजनेस किया. लेकिन, वीकडेज की शुरुआत होते ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आ गई. चौथे दिन यानी कि पहले सोमवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 39 करोड़ हो गई.

विज्ञापन

‘दे दे प्यार दे 2’ का बजट

गौरतलब है कि अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ ही आर माधवन और जावेद जाफरी का स्टारडम भी फिल्म की कमाई पर खास असर नहीं डाल पाया. बड़ी स्टार कास्ट के बावजूद भी फिल्म की कमाई 50 करोड़ से भी कम है. ये बजट के जितनी कमाई भी 4 दिनों में नहीं कर पाई. फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार, इसका बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 54 करोड़ से ज्यादा है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में बजट के जितनी कमाई कर पाती है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ