कौन हैं वो Animal Actor कुनाल, जिन्होंने हाल में मशहूर अभिनेत्री से गुप्त शादी कर हासिल की मुक्ति

Kunal Thakur-Mukti Mohan: हाल ही में कुणाल ठाकुर ने बॉलीवुड की जानी-मानी डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन संग शादी की है।

Kunal Thakur-Mukti Mohan

instagram

Kunal Thakur-Mukti Mohan: इन दिनों कुणाल ठाकुर को रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में देखा जा रहा है। सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि कुणाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में है।

विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की जानी-मानी डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन (Mukti Mohan) संग शादी रचाई है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है, लेकिन कई लोगों के मन में अभी भी ये सवाल है कि आखिर कुणाल ठाकुर कौन हैं? आइए जानते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं Kunal Thakur?

दरअसल, इन दिनों फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले कुणाल ठाकुर टीवी और बॉलीवुड एक्टर है। उन्होंने ना सिर्फ रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बल्कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह और हू इज योर गाइनैक? जैसी वेब सीरीज में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा कुणाल ने कसौटी जिंदगी की 2 में भी काम किया है।

विज्ञापन

9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे कुणाल ठाकुर और मुक्ति मोहन

बता दें कि कुणाल ठाकुर और मुक्ति मोहन लंबे टाइम से रिलेशनशिप में थे। वहीं, 9 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध गए है, जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। फैंस को कपल की शादी की फोटोज बेहद पसंद आ रही है। फैंस इस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। बताते चले कि मुक्ति मोहन ने अपनी शादी के खास मौके पर पेस्टल कलर का लंहगा पहना था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थी। वहीं, कुणाल ठाकुर ने भी मैचिंग शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो भी बेहद हैंडसम लग रही थी।

विज्ञापन

कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की शादी की तस्वीरें

बता दें कि 10 दिसंबर को कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरे शेयर की थी। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि त्वयि संप्रेक्ष्य भगवानस्त्वया हि विवाह्यते। आप में मुझे अपना दिव्य संबंध मिलता है; तुम्हारे साथ, मेरा मिलन नियति है। भगवान, परिवार और दोस्तों द्वारा दिए गए आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। हमारे परिवार खुश हैं और पति-पत्नी के रूप में हमारी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं। #कुणालकोमिलीमुक्ति

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ