कौन हैं 'बिग बॉस 20' फेम गुल्लू की एक्स गर्लफ्रेंड कायरा अनु? जो 'राइज एंड फॉल 2' में आएंगी नजर
‘बिग बॉस 20’ फेम गुल्लू की एक्स गर्लफ्रेंड कायरा अनु चर्चाओं में आ गई हैं. वहीं अब गुल्लू की एक्स गर्लफ्रेंड कायरा प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में भी नजर आने वाली हैं. चलिए जानते हैं आखिर कायरा अनु कौन हैं.
चर्चाओं में आईं गुल्लू की एक्स गर्लफ्रेंड कायरा अनु (Pic Credit- Instagram)
Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर यानी गुल्लू ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में डिस्कस किया. दरअसल सोशल मीडिया पर गुल्लू की शादी की फोटो वायरल हो रही थी, जिस पर अब गुल्लू ने शो में चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि उनकी शादी 1 साल भी नहीं चल सकी थी. 5 महीने के अंदर ही उनका तलाक हो गया था. वहीं अब गुल्लू की एक्स गर्लफ्रेंड कायरा अनु भी सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर कायरा अनु और गुल्लू का रिश्ते के बारे में चर्चे हो रहे हैं. ‘स्प्लिट्सविला 16’ में कायरा और गुल्लू की जोड़ी ऑडियंस को साथ देखने को मिली थी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर कायरा अनु कौन हैं.
विज्ञापन
‘स्प्लिट्सविला 16’ में शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता
कायरा अनु और गुल्लू का रिश्ता ‘स्प्लिट्सविला 16’ में शुरू हुआ था. इस शो में दोनों ने कपल बनकर शो खेला था. शो में गुल्लू और कायरा की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद भी किया था. वहीं इसके बाद से ही कायरा भी चर्चाओं में आ गई थीं. शो में दोनों की जोड़ी काफी पॉपुलर हुई थी. यहां तक कि ये दोनों शो के विनर भी बने थे. हालांकि जब शो खत्म हुआ तो बाहर दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया. साथ ही दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं.
कायरा के बारे में बात करें तो कायरा बायोटेक्नोलॉजी और डेंटिस्ट्री की पढ़ाई की है. वहीं सोशल मीडिया पर कायरा अपने कंटेंट के लिए जानी जाती हैं. कायरा सोशल मीडिया पर लाइफस्टाइल, ट्रेवल और डांस से जुड़े कंटेंट शेयर करती हैं. वहीं ‘स्प्लिट्सविला 16’ जीतने के बाद अब कायरा प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी. कायरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी खुद दी है कि वो ‘राइज एंड फॉल 2’ का हिस्सा बनने जा रही हैं.
वहीं गुल्लू इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे हैं. इस शो में गुल्लू के गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. हाल ही में गुल्लू ने काजी तौकीर के सामने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनका तलाक हो चुका है. जिसके बाद उनके पुराने रिश्ते भी चर्चाओं में आ गए. वहीं ‘बिग बॉस 20’ से पहले गुल्लू ‘स्प्लिट्सविला 16’ और ‘रोडीज 20’ जैसे रियलिटी शोज जीत चुके हैं. बता दें ‘बिग बॉस 20’ में गुल्लू और कनिका मान का बॉन्ड ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है.