Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन देखने को मिला. इस दौरान घर से बेघर होने के लिए 2 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. वहीं इन 2 कंटेस्टेंट्स में से एक की तो लाइफलाइन ही चली गई है. अब इन 2 कंटेस्टेंट्स में से ही किसी एक का पत्ता शो से कटता भी नजर आ सकता है. इन कंटेस्टेंट्स के फैंस भी इस खबर से काफी दुखी हैं. सोशल मीडिया पर इन दोनों कंटेस्टेंट्स को फैंस काफी सपोर्ट भी कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर इस हफ्ते कौन-कौन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं.
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन्स इस बार अलग तरीके से हुआ. दरअसल इस बार कंटेस्टेंट्स को उन 2 सदस्यों का नाम लेना था, जिन्हें वो नॉमिनेशन से सुरक्षित करना चाहते हैं. इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने-अपने दोस्तों का नाम लेकर उन्हें नॉमिनेशन से सुरक्षित कर लिया. वहीं आखिर में 2 कंटेस्टेंट्स ऐसे बचे जिनका नाम किसी ने भी नहीं लिया था. इसके बाद ये दोनों कंटेस्टेंट्स सीधा-सीधा घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हो गए. इनमें यंग डीएसए और ईशा रिखी के नाम शामिल हैं.
किसी एक कंटेस्टेंट को मिली स्पेशल पावर
ईशा रिखी और यंग डीएसए का नाम नॉमिनेशन में से किसी ने भी सुरक्षित नहीं किया, तो दोनों नॉमिनेट ही हो गए. वहीं बाद में कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क हुआ जिसमें किसी एक को लग्जरी आइटम वाला हैंपर मिलना था. टास्क के मुताबिक सभी कंटेस्टेंट्स को ‘रूम नंबर 20’ की तरफ भागना था, जो भी कंटेस्टेंट रूम के अंदर सबसे पहले जाएगा वो जीत जाएगा और उसे लग्जरी आइटम वाला हैंपर भी मिलेगा और नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक की लाइफलाइन छीनने का मौका भी मिलेगा.
किसकी गई लाइफलाइन?
वहीं इस टास्क को अमन गांधी ने जीत लिया. अमन गांधी ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए यंग डीएसए की एक लाइफलाइन छीन ली. अब यंग डीएसए के पास एक ही लाइफलाइन बची हुई है. अगर इस वीकेंड का वार के दौरान यंग डीएसए को कम वोट्स मिलते हैं तो वो सीधा-सीधा घर से बेघर हो जाएंगे. जबकि ईशा रिखी के पास अभी भी 2 लाइफलाइन हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि ईशा रिखी की लाइफलाइन को कोई छीन पाता है या फिर ईशा रिखी अपनी लाइफलाइन का इस्तेमाल करके एलिमिनेशन से सुरक्षित होती हैं.