'5 महीने में तलाक…', 'बिग बॉस 20' में गुल्लू ने बताया शादी का सच, काजी तौकीर के सामने किया खुलासा

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में गुल्लू ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की. गुल्लू ने काजी तौकीर के सामने अपनी शादी का सच रिवील किया. साथ ही उन्होंने बताया कि उनका तलाक हो चुका है.

bigg boss 20 gulla reveals wedding secret

'बिग बॉस 20' में गुल्लू ने अपनी शादी का सीक्रेट किया रिवील (Pic Credit- Instagram Jiohotstar)

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. कहीं दोस्ती दुश्मनी में बदलती दिख रही है, तो कहीं दुश्मनी दोस्ती में बदल रही है. वहीं कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ के सीक्रेट्स भी शेयर करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में शो के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर यानी गुल्लू ने अपनी शादी पर खुलकर बात की है. काजी तौकीर के सामने गुल्लू ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. गुल्लू ने ये भी बताया है कि शादी के बाद उनका तलाक भी हो चुका है. वहीं कुछ दिन पहले गुल्लू की एक शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, वहीं अब गुल्लू ने शादी की खबरों पर सब साफ-साफ बता दिया है.

विज्ञापन

काजी तौकीर के सामने किया खुलासा

काजी तौकीर से बातचीत करते हुए गुल्लू ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक बड़े किस्से का जिक्र किया. गुल्लू ने कहा कि वो शादीशुदा थे और उनका तलाक हो गया है. ये जानकार काजी तौकीर भी हैरान रह गए. काजी तौकीर को गुल्लू की इन बातों पर यकीन ही नहीं हुआ इसके बाद गुल्लू ने डिटेल में अपनी इस सिचुएशन के बारे में बताया. गुल्लू ने कहा, ‘परिवार के दबाव के चलते मैंने शादी की थी. ये रिश्ता 1 साल भी नहीं चल सका और 5 महीने में तलाक हो गया.’

विज्ञापन

क्या बोले गुल्लू?

गुल्लू ने आगे कहा, ‘मेरा तलाक साल 2024 में हुआ था और ये फेज काफी डिप्रेसिंग था. जब हमने तलाक लिया तो सबको लगा था कि ये गलत है. मैंने चीजें संभालने की कोशिश भी की, लेकिन एक टाइम पर मुझे लगा ये सब बेकार है. हमारे परिवार में शादी जल्दी हो जाती है. परिवार के लिए ही मुझे भी जल्दी ही शादी करनी पड़ी. लेकिन इसका परिणाम कुछ और ही निकला. फिर मैंने अपने काम पर फोकस करने का फैसला किया. परिवार भी मुझसे खफा हो गया था, लेकिन मुझे उम्मीद थी कि आगे चलकर कुछ बेहतर ही होगा.’

विज्ञापन

वायरल फोटो पर भी की बात

गुल्लू ने वायरल फोटो पर भी बात की. गुल्लू ने बताया कि जब मैं रोडीज के लिए गोवा में था, तब किसी ने मेरी शादी की फोटो वायरल कर दी. उस दौरान मुझे लगा था कि अब मेरा करियर भी खत्म हो जाएगा. दरअसल हमारे बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद हमने तलाक लेने का फैसला किया था, लेकिन मेरा परिवार मेरे ही खिलाफ हो गया था. मुझे ये सब सुलझाने में 1 साल लगा. बता दें सोशल मीडिया पर एक बार फिर गुल्लू की शादी की फोटो चर्चाओं में आ गई थी. जिसके बाद हर कोई गुल्लू की शादीशुदा फोटो देख हैरान रह गया था. वहीं अब गुल्लू ने खुद ही सब क्लीयर कर दिया है कि उनका तलाक हो चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ