अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली इन्फ्लुएंसर चेल्लो मेमे एक बार फिर चर्चा में आ गई है. चेल्लो मेमे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. हाल ही चेल्लो समय रैना के रेलिया शो ‘इंडियाज गॉट लेटेन्ट 2’ में नजर आई है, जहां उन्होंने अपना टैलेंट दिखाया है, जिसे देखने के बाद कॉमेडियन समय भी उनके फैन हो गए और उन्हें 1 लाख रुपये का इनाम भी दिया है.
आपको बता दें कि चेल्लो मेमे पहली बार साल 2021 में सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने एक बस टर्मिनल पर एक व्यक्ति पर आरोप लगाया था कि उसने गलत तरीके से उन्हें छुआ था. लेकिन इस बार ये इंफ्लुएंसर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेन्ट 2 में नजर आई है और अपने टैलेंट के दम पर छा गई है. अब हर कोई इस इंफ्लुएंसर के बारे में जानना चाहता है.
यह भी पढ़ें: ‘रेस 3’ के बाद Race 4 का हुआ ऐलान? आमिर खान समेत दो नए सितारे होंगे फ्रेंचाइजी में शामिल!
कौन हैं चेल्लो मेमे?
चेल्लो पहला बार साल 2021 में चर्चा में आई थी, उस वक्त उनकी उम्र 19 साल थी और वो पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही थी. साल 2021 में चेल्लो मेमे ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सफीकुल रहमान नाम का एक इंसान ने गुवाहाटी स्थित बस स्टैंड पर उन्हें बार-बार गलत तरीके से टच कर रहा था. बता दें कि इस दौरान चेल्लो अरुणाचल प्रदेश की प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय युवा संसद 2021 में पार्टिसिपेट करने के लिए गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही थी.
हालांकि, जब वो इंसान वहां से जाने लगा, तो चेल्लो ने उसका सामना किया और वीडियो बनाया. बाद में उस व्यक्ति ने अपने व्यवहार के लिए हाथ जोड़कर चेल्लो और अन्य लोगों से माफी भी मांगी थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और लोगों चेल्लो मेमे की इस बहादुरी के लिए काफी सराहना भी की थी. बता दें कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश राज्य युवा संसद प्रतियोगिता को जीत लिया था और बाद में वो राष्ट्रीय युवा संसद में शामिल हो गई थी.
यह भी पढ़ें: ‘Drishyam 3’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, अजय देवगन फिर बनेंगे विजय सालगांवकर, परिवार के लिए करेंगे कुछ भी!
प्रधानमंत्री मोदी ने भी चेल्लो की भाषण की तारीफ की थी
आपको बता दें कि चेल्लो ने जब राष्ट्रीय युवा संसद की भागीदारी हासिल की थी, तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजर में भी आ गई थी. इस कार्यक्रम के दौरान चेल्लो मेमे ने भाषण में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर बात अपनी बात रखी थी, जिसे सुनने के बाद पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की थी.
पीएम मोदी ने X पर चेल्लो मेमे के भाषण का एक वीडियो शेयर किया था और कैप्शन में लिखा, ‘मुझे यह देखकर काफी खुशी हुई है कि हमारे युवा भी आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना देख रहे हैं और उनका जज्बा भी कमाल का है.’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines