‘Drishyam 3’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, अजय देवगन फिर बनेंगे विजय सालगांवकर, परिवार के लिए करेंगे कुछ भी!

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाले है. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी का फर्स्ट लुक आज जारी कर दिया गया है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Drishyam 3, ajay devgan

‘Drishyam 3’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी. (PIC-starstudio18. Instagram)

अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर सिनेमाघरों में धूम मचाने वाले हैं. एक्टर की मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 का फर्स्ट लुक आज जारी कर दिया गया है. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. यह मूवी दृश्यम फ्रेंचाइजी की आखिरी मूवी होने वाली है.

विज्ञापन

दृश्यम फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इस फ्रेंचाइजी की अब तक दो पार्ट रिलीज हुए हैं, जिसे फैंस काफी पसंद किया है. फिल्म के दोनों पार्ट आपको शुरुआत से लेकर अंत तक स्क्रीन से नजरे नहीं हटाने देते हैं. इन फिल्मों में आपको भर-भरकर सस्पेंस के साथ थ्रिलर और जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलता है. अगर आपको भी अजय देवगन की फिल्म दृश्यम के दोनों पार्ट पसंद आए हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है.

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का फर्स्ट लुक आज जारी कर दिया गया है. पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘सही या गलत, जो भी हो… मैं अपनी फैमिली के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं. मेकर्स ने इस मूवी का टाइटल ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है. यह मूवी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले अजय देवगन ने मूवी का पहला पोस्टर 24 अगस्त को जारी किया था और फिल्म के आखिरी चैप्टर का ऐलान किया था. इस पोस्टर में एक्टर अजय देवगन की आंखों को क्लोज-अप देखने को मिला था. इस पोस्ट पर लिखा, ‘हर किसी का नजरिया काफी अलग होता है, लेकिन मेरे लिए मेरी फैमिली ही सब कुछ है. ‘दृश्यम द कंक्लूजन’ फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ‘दृश्यम 3’ को अभिषेक पाठक के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है. दृश्यम 3 में अजय देवगन के साथ तब्बू, प्रकाश राज, श्रेया सरन, जयदीप अहलावत, इशिता दत्त और रजत कपूर अहम किरदार निभाने वाली है.

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ साल 2015 में रिलीज हुई थी, तो वहीं दूसरा पार्ट 7 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2022 में लाया गया था. यह मूवी दर्शकों को पसंद आई थी फिल्म आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है. यह मूवी आखिरी में इतना खतरनाक ट्विस्ट और सस्पेंस छोड़ती है, जिसके बाद लोग मूवी के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अब ‘दृश्यम 3’ के तीसरे पार्ट की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जिसके बाद अजय के फैंस मूवी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. यह मूवी 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ