‘रेस 3’ के बाद Race 4 का हुआ ऐलान? आमिर खान समेत दो नए सितारे होंगे फ्रेंचाइजी में शामिल!
'रेस 4' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि रेस फ्रेंचाइजी की इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के शामिल होने की बात चल रही है. कहा जा रहा है कि एक्टर ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुनी है और उन्हें काफी पसंद भी आ रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 29, 2026 18:09
Share :
Race 4 में आमिर खान आएंगे नजर? (PIC-IMDb)
---विज्ञापन---
रेस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ‘रेस 4’ को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. वहीं खबर यह भी आ रही थी कि ‘रेस 4’ में सैफ अली खान एक बार फिर वापसी करने वाले हैं. इतना ही नहीं एक्टर रणबीर कपूर का भी मूवी के लिए नाम सामने आया था. हालांकि, अब खबर आ रही है कि एक्टर आमिर खान फिल्म ‘रेस 4’ में शामिल हो सकते हैं.
आमिर खान ‘रेस 4’ का होंगे हिस्सा?
फिल्मफेयर के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने फिल्म ‘रेस 4’ की स्क्रिप्ट भी सुन ली है और एक्टर को यह स्क्रिप्ट पसंद भी आई है और फिल्म में उन्होंने काफी दिलचस्पी भी दिखाई है. इतना ही नहीं आमिर चाहते हैं कि यह मूवी विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशक में बनाई जानी चाहिए. हालांकि, इन सभी चीजों के लेकर बात चल रही है. अगर सभी चीजें सही रही, तो एक्टर आमिर खान इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं और मूवी का नया चेहरा बन सकते हैं.
आपको बता दें कि रेस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म Race साल 2008 में रिलीज हुई थी, जिसमें सैफ अली खान, बिपाशा बसु और अक्षय खन्ना अहम किरदार में नजर आए थे. वहीं दूसरा पार्ट 5 साल बाद साल 2013 में रिलीज किया गया था, इस मूवी में सैफ अली खान के साथ अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, अमीषा पटेल, जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज अहम किरदार में नजर आई थी. दोनों पार्ट दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी.
---विज्ञापन---
साल 2018 में रेस फ्रेंचाइजी की तीसरी मूवी ‘रेस 3’ रिलीज हुई थी. इस मूवी में सैफ अली खान की जगह सलमान खान को कास्ट किया गया था. इतना ही नहीं इस मूवी में कई नए कलाकार शामिल हुए थे, जिसमें बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह का नाम शामिल है. हालांकि, यह मूवी दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, इन दिनों ‘रेस 4’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. खबर आ रही है कि ‘रेस 4’ में आमिर खान के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं. लेकिन अभी तक इन सभी कलाकारों की एंट्री और ‘रेस 4’ की पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन कई रिपोर्ट में दवा किया जा रहा है.
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की साल 2027 में एक मूवी आने वाली है, जिसका टाइटल Silkyara 41 है. हालांकि, एक्टर की ओर से मूवी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन ‘रेस 4’ में एक्टर का नाम आने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.