---विज्ञापन---

कौन हैं चेल्लो मेमे? 19 की उम्र में हुई थीं वायरल, अब समय रैना के ‘Latent 2’ में जीते 1 लाख रुपये

अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली इंफ्लुएंसर चेल्लो मेमे ने 'इंडियाज गॉट लेटेन्ट 2' में नजर आई, जहां उन्होंने शो के होस्ट समय रैना का ही काफी मजाक उड़ाया है. जिसके बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली इन्फ्लुएंसर चेल्लो मेमे एक बार फिर चर्चा में आ गई है. चेल्लो मेमे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. हाल ही चेल्लो समय रैना के रेलिया शो ‘इंडियाज गॉट लेटेन्ट 2’ में नजर आई है, जहां उन्होंने अपना टैलेंट दिखाया है, जिसे देखने के बाद कॉमेडियन समय भी उनके फैन हो गए और उन्हें 1 लाख रुपये का इनाम भी दिया है.

आपको बता दें कि चेल्लो मेमे पहली बार साल 2021 में सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने एक बस टर्मिनल पर एक व्यक्ति पर आरोप लगाया था कि उसने गलत तरीके से उन्हें छुआ था.  लेकिन इस बार ये इंफ्लुएंसर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेन्ट 2 में नजर आई है और अपने टैलेंट के दम पर छा गई है. अब हर कोई इस इंफ्लुएंसर के बारे में जानना चाहता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘रेस 3’ के बाद Race 4 का हुआ ऐलान? आमिर खान समेत दो नए सितारे होंगे फ्रेंचाइजी में शामिल!

कौन हैं चेल्लो मेमे?

चेल्लो पहला बार साल 2021 में चर्चा में आई थी, उस वक्त उनकी उम्र 19 साल थी और वो पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही थी. साल 2021 में चेल्लो मेमे ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सफीकुल रहमान नाम का एक इंसान ने गुवाहाटी स्थित बस स्टैंड पर उन्हें बार-बार गलत तरीके से टच कर रहा था. बता दें कि इस दौरान चेल्लो अरुणाचल प्रदेश की प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय युवा संसद 2021 में पार्टिसिपेट करने के लिए गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही थी.

---विज्ञापन---

हालांकि, जब वो इंसान वहां से जाने लगा, तो चेल्लो ने उसका सामना किया और वीडियो बनाया. बाद में उस व्यक्ति ने अपने व्यवहार के लिए हाथ जोड़कर चेल्लो और अन्य लोगों से माफी भी मांगी थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और लोगों चेल्लो मेमे की इस बहादुरी के लिए काफी सराहना भी की थी. बता दें कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश राज्य युवा संसद प्रतियोगिता को जीत लिया था और बाद में वो राष्ट्रीय युवा संसद में शामिल हो गई थी.

यह भी पढ़ें: ‘Drishyam 3’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, अजय देवगन फिर बनेंगे विजय सालगांवकर, परिवार के लिए करेंगे कुछ भी!

प्रधानमंत्री मोदी ने भी चेल्लो की भाषण की तारीफ की थी

आपको बता दें कि चेल्लो ने जब राष्ट्रीय युवा संसद की भागीदारी हासिल की थी, तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजर में भी आ गई थी.  इस कार्यक्रम के दौरान चेल्लो मेमे ने भाषण में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर बात अपनी बात रखी थी, जिसे सुनने के बाद पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की थी.

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने X पर चेल्लो मेमे के भाषण का एक वीडियो शेयर किया था और कैप्शन में लिखा, ‘मुझे यह देखकर काफी खुशी हुई है कि हमारे युवा भी आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना  देख रहे हैं और उनका जज्बा भी कमाल का है.’ 

First published on: Aug 29, 2026 08:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola