Arjun Pratap Bajwa कौन? जिन्हें बताया जा रहा Sara Ali Khan का रूमर्ड बॉयफ्रेंड

Who is Arjun Bajwa: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और अर्जुन बाजवा को लेकर इस वक्त कई तरह की बातें हो रही हैं। साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि अर्जुन कौन हैं?

Arjun Bajwa, Sara Ali Khan

Arjun Bajwa, Sara Ali Khan

विज्ञापन

Who is Arjun Bajwa: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां, सोशल मीडिया से लेकर टॉक ऑफ द टाउन में सारा और अर्जुन बाजवा की लव लाइफ के चर्चे हो रहे हैं। हालांकि दोनोंं की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन दोनों के डेटिंग रूमर्स जोरों पर हैं। साथ ही ये सवाल भी लोगों के मन में है कि आखिर अर्जुन प्रताप बाजवा कौन हैं? अगर आप भी सारा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं।

कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा?

अर्जुन प्रताप बाजवा की बात करें तो वो एक कमाल के एक्टर और सुपरमॉडल हैं। अर्जुन रोहित और वरुण बल जैसे डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक कर चुके हैं। अर्जुन, राजनेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं, जो इस वक्त पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा अर्जुन ऑस्कर नॉमिनेटेड डायरेक्टर गिरीश मलिक की ‘बैंड ऑफ महाराजाज’ में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने साल 2013 की फिल्म ‘स्लिंग’ के लिए प्रभु देवा की भी मदद की थी। हालांकि अब अर्जुन, सारा अली संग डेटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं।

Advertisment

कब चर्चा में आए सारा और अर्जुन?

दरअसल, हाल ही में सारा अली खान बाबा केदार के दर्शन के लिए गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर किया और अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला। दोनों के एक जैसे पोस्ट को देखकर लोगों ने चर्चा करनी शुरू कर दी कि शायद दोनों के बीच कुछ चल रहा है। दोनों के पोस्ट को देखकर यूजर्स ने भी तमाम तरह के सवाल करने शुरू कर दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन

डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं दोनों

इतना ही नहीं बल्कि रेडिट पर तो लोगों ने स्क्रीनशॉट तक शेयर करके बाते की हैं। हालांकि अर्जुन और सारा ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स को लेकर कई बार इस तरह की बातें होती हैं, लेकिन इन अफवाहों पर सेलेब्स की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, तो फैंस और उनके चाहनेवाले कंफ्यूज हैं कि आखिर चल क्या रहा है। ऐसे में अब सभी को सारा और अर्जुन के बयान का इंतजार है। देखने वाली बात होगी किया ये सिर्फ रूमर्स ही हैं या फिर सच में दोनों के बीच कोई रिश्ता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ