हर महीने कई सारी मूवीज रिलीज होती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है, तो वहीं कुछ फिल्म बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फेल हो जाती है. लेकिन ये फिल्म ओटीटी पर आते ही अपना दबदबा बना लेती है. इन मूवीज को लोग काफी पसंद भी करते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही मूवी के बारे में बताएंगे, जो डार्क कॉमेडी (Dark Comedy) है. यह मूवी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.
लेकिन अब यह मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है और यह मूवी ओटीटी पर आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपना कब्जा जमा लिया है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसे वेंकटेश महा के निर्देशन में तैयार किया गया है. इस मूवी का बड़े पर्दे पर काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. हालांकि, मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिया है. लेकिन इस मूवी का दर्शक ओटीटी पर भी इंतजार कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: ‘दिवालिया हो गए थे…’, ‘गोलमाल’ एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, कर्ज चुकाने के लिए की थी C-ग्रेड फिल्में
राव बहादुर ओटीटी पर कब रिलीज हुई ?
हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि राव बहादुर (Rao Bahadur) है. इस फिल्म में सत्यदेव कंचराना, दीपा थॉमस और विकास मुप्पला अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की जा रही है. यह फिल्म टॉप 10 ट्रेंडिंग (Top 10 Trending List) में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. बता दें कि यह फिल्म आज यानी 7 अगस्त 2026 को ओटीटी रिलीज की गई है. मूवी रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपना दबदबा बना लिया है.
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां देखें?
राव बहादुर फिल्म की कहानी
राव बहादुर मूवी की कहानी एक उम्रदराज और शराबी रईस रामप्पा राव बहादुर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह शख्स एक शक के कारण काफी बेचैन रहता है. दरअसल, इस शख्स को इस बात का शक रहता है कि खुदकुशी कर चुका उसका बेटा असल में उसका नहीं था, वो नाजायज था. यह एक साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसे आप 2 घंटे 25 मिनट में पूरा कर सकते हैं. इस मूवी को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में स्ट्रीम किया गया है. फिल्म को आईएमडीबी 8 की रेटिंग दी गई है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines