मुंबई: हर इंसान की जिंदगी में उसकी अपनी एक प्राथमिकता होती है। किसी के लिए सोना जरूरी होता है, तो किसी के लिए कसरत करना। अलग-अलग इंसान अलग-अलग चीजों को अपने जीवन में महत्व और प्राथमिकता देता है।
वहीं सेलेब्स की बात करें तो, उनके लिए अपनी हेल्थ और फिज़ीक सर्वोपरि है। हो भी क्यों ना क्योंकि उनका पूरा करियर इसी पर आधारित है, ऐसे में उन्हें अपने स्वास्थय का सबसे ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे ही एक अभिनेता हैं, जो अपने फिटनेस फ्रीक नेचर के चलते आज भी अच्छे अच्छों को पीछे छोड़ देते हैं। वो अभिनेता कोई और नहीं बल्कि मिलिंद सोमन (Milind Soman) हैं।
मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन (Milind Soman left Aamir Khan movie Food) एक स्वस्थ भोजन से कोई समझौता नहीं करते। स्वस्थ जीवन शैली के सटीक उदाहरण हैं मिलिंद सोमन। खुद तो वो स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते ही हैं, साथ ही अपने फैंस को भी ऐसा ही करने के लिए अक्सर प्रेरित करते देखे जाते हैं। इतना ही नहीं वो स्वास्थ भोजन के लिए फिल्म तक ठुकरा चुके हैं।
अभिनेता ने उन्होंने खुलासा किया कि उनके सुपरहिट फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ को ठुकराने का कारण भोजन से संबंधित था। ये उनकी किताब Made In India: A Memoir में किए गए कई बड़े खुलासों में से एक था जब मॉडल और अभिनेता ने आमिर खान स्टारर फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ से ‘बाद में खाएंगे’ की मानसिकता के साथ भोजन नहीं करने के मुद्दे पर बाहर निकलने का फैसला किया था।
इसी पर बात करते हुए उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि, “मैंने अपनी साइकिल ये कहकर फेंक दी कि ‘मेरा नाश्ता कहाँ है?’ उन्होंने मुझे कुछ भी नहीं दिया। मैं घर पर नहीं था, मैं भोजन के लिए प्रोडक्शन वालों की दया पर था।”
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करने के अपने फैसले पर उन्हें कभी पछतावा नहीं हुआ और कहा, “उस समय मेरे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं था। मेरे लिए महत्वपूर्ण यह था कि मैं जो कर रहा हूं उसे करने में मुझे खुश रहना चाहिए, और अगर मैं नहीं हूं, तो यह काम नहीं करता है।”
अभी पढ़ें – Mili Box Office Collection Day 3: हर दिन 1 करोड़ कमाने में भी असक्षम है फिल्म
मिलिंद सोमन द्वारा फिल्म छोड़ने के बाद उनकी भूमिका, बाद में दीपक तिजोरी के पास चली गई। आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “हे भगवान! ऐसा नहीं है कि मैं नखरे कर रहा था। मेरा कहना है कि हम सभी को स्वस्थ खाना खाना चाहिए और समय पर खाना चाहिए। यह बुनियादी है। अब आप जिस तरह से कह रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि मैं लोगों को डराता-धमकाता हूं। बिल्कुल भी नहीं! मुझे केवल स्वस्थ भोजन की आवश्यकता है, चाहे वह शूटिंग के दौरान हो या जब मैं यात्रा कर रहा हूं। मैं स्वस्थ भोजन करता हूं।”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
8 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
9 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
10 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
12 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
15 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
16 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
18 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines