Mili Box Office Collection Day 3: हर दिन 1 करोड़ कमाने में भी असक्षम है फिल्म
Edited By Ritu Shaw

Mili Box Office Collection Day 6: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती 'मिली' जान्हवी कपूर की फिल्म
Edited By Ritu Shaw

Mili Box Office Collection Day 6: छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती 'मिली' जान्हवी कपूर की फिल्म
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म “मिली” (Mili) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म 4 नवंबर को दो अन्य फिल्मों फोन भूत और डबल XL के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। अब जान्हवी कपूर का मुकाबला सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म ” डबल एक्सएल” और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म “फोन भूत” से है।
वहीं “मिली” के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर महज 45-65 लाख रुपए का बिजनेस किया। यानी ये फिल्म प्रतिदिन एक करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है। दूसरे दिन इस फिल्म ने लगभग 60 लाख रुपए कमाए। वहीं वीकेंड होने के बावजूद तीसरे दिन का कलेक्शन मात्र 75 लाख ही रहा। इसी के साथ जान्हवी की फिल्म “मिली” के कुल कमाई पर नजर डालें तो इसने अब तक 1.77 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।
आपको बता दें कि ये एक सुपर हिट मलयालम फिल्म “हेलेन” (Helen) की हिंदी रिमेक है, जिसे हिंदी सिनेमा में “मिली” के नाम से रिलीज किया गया। फिल्म हेलेन में एक्ट्रेस अन्ना बेन (Anna Ben) ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उनकी एक्टिंग जमकर सराहना हुई थी। इसी के साथ उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार (विशेष जूरी पुरस्कार) से भी सम्मानित किया गया था। हैं।
फिल्म ‘मिली’ में जान्हवी कूपर मुख्य भूमिका में हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ इस फिल्म में मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) और सनी कौशल (Sunny Kaushal) भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। बोनी कपूर और मथुकुट्टी जेवियर फिल्म “मिली” के निर्माता और निर्देशक हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: