ठग सुकेश चंद्रशेखर ने क्या-क्या दिए गिफ्ट, लिस्ट बनाकर लाएं जैकलीन फर्नांडीज: EOW
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

विमल कौशिक, मुंबई: दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को समन जारी किया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की टीम ने जैकलीन फर्नांडीज से कहा है कि उसे सुकेश ने क्या-क्या गिफ्ट दिए उसकी लिस्ट बनाकर लाएं।
पूछताछ के दौरान जैकलीन इमोशनल हो गईं। पिंकी ईरानी और जैकलीन को जब आमने-सामने बिठाकर पूछताछ हो रही थी तो दोनों में नोकझोंक हुई। दोपहर को लंच के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जैकलीन को कहा कि वह होटल जाकर लंच कर सकती हैं। हालांकि जैकलीन ने मना कर दिया। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से इस मामले में आठ घंटे पूछताछ की गई। जैकलीन से हुई पूछताछ में नोरा को लेकर जो बातें सामने आई उसकी तस्दीक कल दिल्ली पुलिस नोरा फतेही से करेगी।
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) शाखा ने उन्हें कल सुबह 11 बजे जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस सुकेश चंद्रशेखर से उनकी दोस्ती और उनके साथ किए काम के बारे में सवाल करेगी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी क्राइम रविंद्र यादव के मुताबिक इस मामले में नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज का कोई सीधा कनेक्शन नहीं है।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में जांच में शामिल होने के लिए उन्हें तलब किया था। गौरतलब है कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने चार्जशीट में जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में नामजद किया है जिसमें सुकेश शामिल है।
ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में संलिप्तता के बारे में पता था। फिर भी उसने अपने आपराधिक अतीत को नजरअंदाज करना चुना और इसके बावजूद वह उसके साथ वित्तीय लेनदेन में शामिल हो गई। अब इस मामले में जांच की आंच नोरा फतेही तक भी पहुंच गई है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: